ग्रेटर नोएडा,23 दिसम्बर। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने मुस्लिम समुदाय के लोगों में व्याप्त संशय और भ्रम को मिटने के लिए दादरी क्षेत्र के मुस्लिम बाहुल क्षेत्र नई आबादी में मुस्लिम समाज के लोगो के साथ सौहार्द बैठक की और एनआरसी और सीएए का मुस्लिम समुदाय दुवारा किये जा रहे विरोध पर समझाया की दोनों ही बिल में नागरिकता देने का प्रावधान है ना की किसी की नागरिकता छीनने का। दादरी विधायक ने लोगों को समझाया की कुछ लोग अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए आपस के भाईचारे को बिगाड़ना चाहते , इसलिए किसी के बहकावे में ना आये और आपसी सौहार्द को बनाये रखे। दादरी विधायक ने आगे कहा की मोदी सरकार लोगों के हित को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। मोदी सरकार का एकमात्र उद्देश्य सबका साथ और सबका विकास है इसलिए झूठी अफवाहों से किसी के बहकावे में न आये और शांति का माहौल बनाये रखे। इस अवसर पर दादरी विधायक के साथ एच.के. शर्मा, संजय भाटी, नायम मेंबर, फारूख अली, रुहेज खान, सोमीन, सैफी, अदनान सैफी, सरिब मुबीन, असगर अली, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…