" data-ad-slot="">

आधुनिक तकनीकी से शारदा अस्पताल में महिला ने बच्चे को दिया जन्म

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

– पिछले 8 वर्षो से महिला नहीं हो पा रही थी गर्भवती थी काफी परेशान

ग्रेटर नोएडा,23 दिसम्बर। शारदा हॉस्पिटल में बाँझपन का आधुनिकतम तकनीकों द्वारा उपचार शुरू हो चुका है । हॉस्पिटल के प्रसूति विभाग की डॉ. शेहला जमाल ने पहली आईयूआई (IUI) से एक महिला का गर्भावस्था का इलाज किया। उन्होंने बताया की पिछले 8 वर्षो से यह महिला गर्भवती नहीं हो पा रही थी और काफी परेशान थी और आईवीएफ(IVF) और आईसीएसआई (ICSI) जैसी महंगी तकनीकों से इलाज के लिए महिला के पास पैसा नहीं थे फिर ये महिला शारदा हॉस्पिटल आई और  प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की  डॉ. शेहला जमाल से मिली। डॉ. शेहला जमाल ने महिला को आईयूआई तकनीक के बारे में बताया इसके बाद आईयूआई सहायक प्रजनन तकनीक से महिला को गर्भवती होने में मदद की गई।  महिला गर्भवती हुई और एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। महिला अपने बच्चे को देखकर फूली  नहीं समा रही और बार-बार शारदा हॉस्पिटल और डॉ. शेहला जमाल को  धन्यवाद दे रही है हॉस्पिटल में मां और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। डॉ. शेहला जमाल ने बताया की आईयूआई (IUI) यानी इंट्रायूटेरिन इनसेमिनेशन एक कृत्रिम  प्रक्रिया है जिसमें सीधे आपके गर्भाशय के अंदर शुक्राणु डाले जाते हैं, जो स्वस्थ शुक्राणु को आपके अंडे के करीब पहुंचने में मदद करती है। यह शुक्राणु के अंडे तक पहुँचाने वाले समय और दूरी को कम करती है, जिससे अंडा आसानी से उर्वरक हो सकता है। पुरुष में शुक्राणु की कमी या कमजोरी में ये तकनीक खासतौर से सहायक होती है । शारदा हॉस्पिटल में आईयूआई (IUI) तकनीक द्वारा महिलाओं का उपचार न्यूनतम शुल्क पर किया जा रहा है और शीघ्र ही शारदा हॉस्पिटल में  आईवीएफ(IVF) और आईसीएसआई (ICSI) की सुविधाओं का लाभ भी उठाया जा सकेगा। शारदा हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ आशुतोष निरंजन ने विभागाध्यक्ष डॉ. निम्मी चुट्टानी को बधाई दिया तथा शारदा अस्पताल के क्षेत्र के निवासियों के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की वचनबद्धता दोहराई है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

16 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>