ग्रेटर नोएडा,23 दिसम्बर। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीनियर अधिकारी रमेश चंद्रा सिविल तथा अजय राय हार्टिकल्चर, अपने साथियों के साथ रामपुर जागीर बीटा-एक का दौरा किया। यह दौरा गामा-एक के उपाध्यक्ष अनिल चेची के द्वारा की गई लगातार शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए किया गया। मौके पर सीवर लाइन, सड़क, नालियां आदि टूटी हुई मिली, जिसका निरीक्षण किया गया और उस पर उचित कार्रवाई के लिए अपने साथ आए साथियों द्वारा प्लान बनाकर नोट किया गया। इसी दौरान रामपुर जागीर गांव में कई जगह पर ग्रीन बेल्ट तथा प्रधिकरण की जमीन पर से तुरंत जेसीबी बुलाकर अतिक्रमण को हटवाया गया तथा अन्य कब्जे वाले हिस्से पर अग्रिम कार्रवाई के लिए संज्ञान लिया गया। जल्द ही इस पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। प्राधिकरण के अधिकारियों का निरीक्षण करने का और कार्रवाई करने के आश्वासन का धन्यवाद देते हैं। उम्मीद करते हैं कि प्राधिकरण इस पर अमल जल्दी से जल्द आएंगे। इस अवसर पर मनोज कुमार, अनिल चेची, अनिल चौधरी, डिंपल नागर, गोपाल आदि लोग मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…