प्राधिकरण ने गामा-एक सेक्टर का दौराकर लोगों से समस्याओं को सुना

ग्रेटर नोएडा,23 दिसम्बर। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीनियर अधिकारी रमेश चंद्रा सिविल तथा अजय राय हार्टिकल्चर, अपने साथियों के साथ रामपुर जागीर बीटा-एक का दौरा किया। यह दौरा गामा-एक के उपाध्यक्ष अनिल चेची के द्वारा की गई लगातार शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए किया गया। मौके पर सीवर लाइन, सड़क, नालियां आदि टूटी हुई मिली, जिसका निरीक्षण किया गया और उस पर उचित कार्रवाई के लिए अपने साथ आए साथियों द्वारा प्लान बनाकर नोट किया गया। इसी दौरान रामपुर जागीर गांव में कई जगह पर ग्रीन बेल्ट तथा प्रधिकरण की जमीन पर से तुरंत जेसीबी बुलाकर अतिक्रमण को हटवाया गया  तथा अन्य कब्जे वाले हिस्से पर अग्रिम कार्रवाई के लिए संज्ञान लिया गया। जल्द ही इस पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। प्राधिकरण के अधिकारियों का निरीक्षण करने का और कार्रवाई करने के आश्वासन का धन्यवाद देते हैं। उम्मीद करते हैं कि प्राधिकरण इस पर अमल जल्दी से जल्द आएंगे। इस अवसर पर मनोज कुमार, अनिल चेची, अनिल चौधरी, डिंपल नागर, गोपाल आदि लोग मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *