" data-ad-slot="">

दिल्ली एनसीआर के बच्चों ने अंतरविद्यालय प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। जेपी पब्लिक स्कूलए में एक दिवसीय अंतरविद्यालय प्रतियोगिता कॉनक्यूरेंस का शुभारम्भ किया गया। यह आयोजन कंप्यूटर, स्पोर्ट्स, नृत्य, गायन तथा कला वर्ग के विभिन्न आयामों में आयोजित हुआ। आयोजन का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय बॉस्केटबॉल खिलाड़ी एवं प्रोत्साहक खुशविंदर सरना, मनिका गौर डायरेक्टर, जेपी एजुकेशन,एम.पी. शर्मा वाइस प्रेसिडेन्ट, जेपी एजुकेशन, विद्यालय की प्रधानाचार्या मीता  भांडुला  ने दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत एवं नृत्य ने समा बांध दिया एवं सभी प्रतिभागियों को कमर कस  प्रतिस्पर्धा में सम्मिलित होने का बल दिया। प्रतियोगिता में दिल्ली एनसीआर के 18 प्रतिष्ठित विद्यालयों के 450 से ज्यादा प्रतियोगियों ने 28 से अधिक प्रतियोगिताओं में सम्मिलित होकर अपनी पुष्पित एवं पल्लवित प्रतिभा का प्रदर्शन बड़े उत्साह के साथ किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या मीता भांडुला ने अपने उद्घाटन संभाषण में सभी प्रतिभागियों का हार्दिक स्वागत किया एवं उनका उत्साहवर्धन कर मनोबल बढ़ाया। प्रथम स्थान पर जेपी पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा, दूसरे स्थान पर जीडी गोयनका स्कूल और तीसरे स्थान पर कैम्ब्रिज स्कूल ग्रेटर नोएडा रहा। प्रतियोगिता का समापन 48वें राष्ट्रीय ललित कला अकादमी पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद हुसैन लसकर तथा व़रूण एहलावत अंतराष्टी्या बास्केटबॉल कोच, सीबीएससी चैस आब्जर्बर विवेक त्यागी तथा दूरदर्शन की कलाकार द्वारा विभिन्न आयामों में विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी से अलंकृत कर किया गया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

21 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>