ग्रेटर नोएडा,। राधागोविन्द कॉलेज ऑफ एजूकेशन में फ्रेशर पार्टी का आयोजन हुआ, कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर सुजीत रॉय ने फ्रेशर विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य में टेक्नॉलॉजी के साथ-साथ मैनेजमेन्ट का भरपूर उपयोग अपने दैनिक जीवन में करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जिला समाज कल्याण अधिकारी आनन्द कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ प्रवक्ता डायट कमल सिंह ने विद्यार्थियों को संस्कार एवं जीवन स्तर उत्तम बनाने की प्रेरणा दी। कमल सिंह ने विद्यार्थियों के लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए उनके स्वर्णिम भविष्य को अवगत कराया। विद्यार्थियों ने फ्रेशर पार्टी में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं प्राचार्य एवं समस्त प्राध्यापकों ने स्वागत किया। इस मौके पर संस्थान के प्राचार्य डॉ. जनक सिंह ने विद्यार्थियों को जीवन जीने की कला एवं शिक्षा का वास्तविक अर्थ बताते हुए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया एवं डायरेक्टर डॉ. पी. शिवकुमार ने विद्यार्थियों के कार्यक्रम से प्रभावित होकर विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं ट्राफी प्रदान की। इस दौरान बीबीए. बीसीए विभाग के हेड अरुण कुमार शर्मा, एकेडमिक डीन विजया ललिता एवं समस्त स्टॉफ मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…