ग्रेटर नोएडा,27 अगस्त(देशबन्धु)। जी.एल. बजाज इंस्टीटयूट ऑफ मैनेजमेंट में प्रथम मिस डेफवर्ल्ड 2019 विदिशा वाल्यान का स्वागत किया गया।
विदिशा वाल्यान का स्वागत करते हुये संस्थान के निदेशक ने छात्रों को बताया कि एक साधारण लड़की ने असाधारण कार्य कर इतिहास रच दिया है। आप इनसे प्रेरणा ले कि विदिशा ने अपनी हियरिंग डिसेविलीटी को ईश्वर का वरदान मानते हुये तमाम कठिनाईयों का हिम्मत से सामना किया और खेल की दुनिया में ही नहीं वल्कि मॉडलिंग की दुनिया से मिस डेफर्ल्ड 2019 का खिताब हासिल किया। साथ ही विदिशा के परिवार व सभी संबन्धियों को उनके अथक सहयोग के लिये धन्यवाद दिया। 21 वर्ष की विदिशा ने मुजफ्फर नगर ही नहीं वल्कि उत्तर-प्रदेश तथा भारत का नाम विश्व मंच पर रोशन किया है। विदिशा ने मिस डेफवर्ल्ड का खिताब दक्षिण अफ्रिका में 16 देशों के प्रतिभागियों को पीछे छोड़कर प्राप्त किया। स्वागत कार्यक्रम में रीता गंगवानी फाउन्डर गंगवानी क्राउन पेन्जेन्ट ने छात्रों को संबोधित करते हुये बताया कि आप अपने पर भरोसा करें, दूसरों की बातपर ध्यान न दें। इस कार्यक्रम में सुश्री देविका मलिक को फान्डर व्हिलिंग हैप्पीनेस ने अपने जीवन संघर्ष की चर्चा करते हुये छात्रों को बाताया कि आप अपने लक्ष्य पर ध्यान दें न कि दूसरो की कही हुई बातों को अपना मार्ग मान ले। अन्त में प्रबन्धन विभाग की डीन प्रो. डॉ. दीपा गुप्ता ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य कामना की।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…