रबूपुरा। अपने पैतृक गांव से दिल्ली लौट रहे परिवार की कार शुक्रवार शाम यमुना एक्सप्रेस वे पर अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराती हुई पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस व एक्सप्रेस वे सुरक्षाकर्मियों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया तथा घटनास्थल से क्षतिग्रस्त कार को हटा कर यातायात सुचारू कराया है। उधर पुलिस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिलने की बात कह रही है। जानकारी अनुसार जितेन्द्र पुत्र रामपाल सिंह निवासी रामबली कलौनी कासगंज के रहने वाले हैं तथा दिल्ली स्थित एक कम्पनी में नौकरी करते हैं। बताया जाता है कि शुक्रवार को वह कार में सवार होकर अपनी पत्नी रेखा, 5 वर्षीय पुत्र चिराग व 3 वर्षीय पुत्री अंशिका के साथ कासगंज से दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान शुक्रवार की शाम यमुना एक्सप्रेस वे जीरो पांइट से 23 किमी0 की दूरी पर उनकी कार अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराती हुई पलट गई। जिससे जितेन्द्र (30) की मौके पर ही मौत हो गई तथा अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…