ग्रेटर नोएडा,20 जून। भारतीय जनता पार्टी के 11 मंडलों जिसमें सूरजपुर मंडल बिसरख मंडल दादरी देहात मंडल दादरी नगर रबूपुरा कासना जेवर जारचा बादलपुर में 21 जून को योग दिवस एवं पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जनसंवाद वर्चुअल रैली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शाम 6 बजे आयोजित होगी उसको लेकर मंडला में जन जागरण अभियान चलाया। जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया एवं बूथ पर जाकर लोगों को कार्यक्रमों की जानकारी दी। सुबह 7 बजे योग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए करेंगे और शाम 6 बजे पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के संवाद रैली में जनपद गौतम बुद्ध नगर से सोशल मीडिया फेसबुक युटुब इंस्टाग्राम आदि माध्यमों से 60 हजार लोगों को जोड़ने की योजना बनाई गई है। इसमें क्षेत्र के शिक्षक अधिवक्ता डॉक्टर पूर्व सैनिक पत्रकार स्वयंसेवी संस्थाएं क्षेत्र के समाजसेवी नौजवान लोगों को जोड़ा जाएगा जिसका प्रचार प्रसार पार्टी के कार्यकर्ता कर रहे हैं। इस अवसर पर योग कार्यक्रम संयोजक गजेंद्र मावी जनसंवाद वर्चुअल रैली जिला संयोजक सुनील भाटी जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य धर्मेन्द्र कोरी मनोज गर्ग अमित चौधरी चंद्रमणि भारद्वाज जिला मंत्री सत्यपाल शर्मा गुरुदेव भाटी ने लोगों को जानकारी दी।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…