ग्रेटर नोएडा,20 जून।हिंद समाज सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडो अशोक के नेतृत्व में गौतम बुध नगर के सभी भूतपूर्व सैनिकों ने मिलकर भारत के शहीद वीर सच्चे सपूतों को श्रद्धांजलि देते हुए चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका व चीन में निर्मित सभी वस्तुओं का तथा उसके जितने भी मोबाइल ऐप्स है सभी का बहिष्कार करते हुए भारी आक्रोश जाहिर किया। समिति के अध्यक्ष कमांडो अशोक ने बताया कि यह 1962 का भारत नहीं है कि जो आत्मसमर्पण कर देगा अब भारत बदल चुका है।
अब सेना के हाथ बंधे हुए नहीं हैं, दिल्ली से खुली छूट है इसलिए ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। हमारे वीर जवान शहीद हो रहे हैं तो अपने से कई गुना दुश्मनों को मौत के घाट उतार कर शहीद हो रहे हैं। गलवान घाटी में हमारे भारतीय वीर सैनिक 14000 फीट ऊंची चोटी पर माइनस 20 डिग्री तापमान में अपनी ड्यूटी और फर्ज निभाते हैं इसलिए हमारी भारतीय जनता का भी फर्ज बनता है कि हम अपना फर्ज निभाते हुए चाइनीज ऐप्स और चाइनीज सामान का पूरी तरह से बहिष्कार करें। गलवान घाटी एक भारतीय व्यक्ति के नाम पर है जिसे उसने खोजा था यह पूरी तरह से भारतीय हैं इस पर चीन जबरदस्ती अपना कब्जा करना चाहता है। हवलदार धर्मवीर सिंह ने बताया कि चीन में शासनादेश जारी करके जबरदस्ती सेना में भर्ती किया जाता है लेकिन हमारे देश में 100 की भर्ती खुलती है तो एक हजार से ज्यादा नवयुवक भर्ती देखने पहुंचते हैं मातृभूमि प्रति देश भक्ति यहां साफ नजर आती है हमारी भारतीय सेना डीएनए में ही देश भक्ति है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…