दीपावली पर दो घरों से लाखों की नकदी व गहने चोरी

रबूपुरा। दीपावली त्यौहार में व्यस्तता व सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए बीती रात बेख़ौफ़ चोरों ने कोत वाली क्षेत्र अंतर्गत 2 घरों को निशाना बनाया और लाखों रुपये की नकदी व गहनों पर हाथ साफ कर दिया। वहीं जैसे ही चोर तीसरे मकान को निशाना बना पाते तब तक जाग पड़ गई और शोर मचाने पर फरार हो गए। जानकारी होने पर पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी अनुसार शनिवार को दीपावली पर्व के चलते लोग पूजा अर्चना कर अपने घरों में सो गए थे। इसी दौरान गांव मुरादगढ़ी में चोरों ने ग्रामीण हरज्ञान पुत्र सतवीर के मकान में सेंध लगाई और कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ कर 50 हजार की नकदी व सोने चांदी के गहने चोरी कर लिए। उधर दूसरी तरफ तरफ चोरों ने ग्रामीण देवराज पुत्र श्योपाल सिंह के मकान को निशाना बनाया और कमरे में रखे 70 हजार रुपए नकदी व करीब दो लाख रुपए के आभूषण चोरी किये। बताया जाता है इसके बाद चोर वारदात को अंजाम देने के लिये जैसे ही तीसरे ग्रामीण के घर मे घुसे तो आहट से वहां सो रहे लोगों की नींद टूट गई और उन्होंने शोर मचा दिया। शोर शराबा सुन चोर मौके से फरार हो गए। हरज्ञान व देवराज को सुबह होने पर घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद पीड़ितों ने कोतवाली जाकर मामले की शिकायत की है।

Spread the love
RELATED ARTICLES