" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

दुल्हन की डोली उठने से पहले चोरों ने जूलरी पर किया हाथ साफ

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

दनकौर। दनकौर कोतवाली क्षेत्र में एक बार फिर चोर सक्रिय होते दिख रहे हैं, आये दिन हो रही चोरी की घटनाओं के बाद लोगों में दहशत का माहौल फिर से दिखने लगा है। क्षेत्र के मण्डपा गांव में अज्ञात चोरों द्वारा लाखों के जेवरात व नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है। परिवार के लोगों ने बताय कि युवती की शादी करीब दो माह बाद होनी है, जिसके लिए जेवरात बनवाये गए थे। पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ दनकौर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। क्षेत्र के मण्डपा गांव निवासी इसराईल ने बताया कि रोजाना की तरह सोमवार की रात को भी वह परिवार के साथ मकान की छत पर सो रहे थे। रात को किसी समय अज्ञात चोरों द्वारा कमरे की कुंडी तोड़कर करीब डेढ़ लाख कीमत के जेवरात व दस हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली गई। मंगलवार की सुबह जब पीड़ित जागा और किसी काम के चलते कमरे की तरफ गया तो वहां कुंडी को टूटा हुआ पाया। अंदर जाकर देखा तो कमरे से कीमती जेवरात व नकदी चोरी हो चुकी थी। इसी दौरान पीड़ित ने मामले की जानकारी अन्य परिजनों को दी। घटना के बाद घर में मातम पसर गया। बताया जाता है कि करीब दो माह बाद पीड़ित की भतीजी की शादी होनी है जिसके लिए परिजनों ने जेवरात बनवाकर घर मे रखे थे मगर शादी होने से पहले ही दुल्हन के जेवरात चोरी कर लिए गए। घटना के बाद पीड़ित ने डायल 100 को मामले की जानकारी दी। वहीं पीड़ित इसराईल की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इस सम्बंध में दनकौर कोतवाली प्रभारी समरेश कुमार सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही मामले की जांच करके चोरी की घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

21 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>