ग्रेटर नोएडा। शारदा विश्वविद्यालय में फेमस आर.जे. रौनक “योग और जीवन” का हमारे जीवन में महत्व पर अपना अनुभव साझा करने पहुंचे है, उनका स्वागत जनसंचार विभाग की डीन ऋतू सूद और हेड डॉ. अमित चावला ने किया। आर.जे. रौनक ने जनसंचार विभाग की नई मल्टीमीडिया प्रयोगशाला का भी उद्घाटन किया। जनसंचार विभाग के हेड डॉ. अमित चावला ने आर.जे. रौनक और विद्यार्थियों को प्रयोगशाला के विशेषता के बारे में अवगत कराया। रौनक के स्वागत भाषण में स्कूल की डीन ऋतू सूद ने कहा की रेडियो में भी नए कैरियर की पूरी सम्भावनाएं है और आर.जे. रौनक जैसे व्यक्तित्व छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत्र है। आर. जे. रौनक छात्रों के साथ अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा की रेडियो लोकप्रियता दिनों दिन बढ़ रही है और इसमें रोज़गार की भी नयी सम्भावनाएं हैं। आर. जे. रौनक ने आवाज को मधुर और प्रभावशाली बनाने के लिए योग की महत्ता पर काफी जोर दिया। आर. जे. रौनक ने “इनर इंजीनियरिंग” कार्यक्रम की प्रशंशा की और छात्रों को 5 और 6 अक्टूबर 2019 को सद्गुरु के “इनर इंजीनियरिंग” कार्यक्रम में आमंत्रित किया और कहा कि योग के द्वारा ही जीवन की किसी भी उपलब्धि को पाया जा सकता है। आर.जे. रौनक ने छात्रों को योग और संयम से जीवन शक्ति विकसित करने और आगे बढ़ने के कई युक्तियों कि जानकारी दी। रौनक ने श्रोताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि योग सबसे अच्छा व्यसन हो सकता है। उन्होंने कहा कि युवा आज हर चीज के बारे में जानता हैं और वे आज की समस्याओं का जवाब नहीं ढूंढ पाता हैं। इसके अलावा, उन्होंने कार्यक्रम के बारे में बताया कि एक रेडियो जॉकी को किस तरह से काम करना पड़ता है और कैसे काम से थकान और तनाव हो जाता है। हर दिन उन्हें शांत और प्रेरित रखने में मदद करने वाली चीजें योग हैं।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…