" data-ad-slot="">

देश भर के वैज्ञानिक कोविड-19 वैक्सीन बनाने की दिशा क्या कर रहे हैं, गलगोटिया कॉलेज में हुई चर्चा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,12 जून। गलगोटिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नॉलॉजी के तत्वाधान में गणित विषय पर चल रहे तीन दिवसीय ऑनलाइन वेबिनार के अंतिम दिन देश भर के विद्वानों ने हिस्सा लिया, जिसमें कोरोना के इलाज पर भी चर्चा हुई। इस वेबिनार का आयोजन स्कूल ऑफ अप्लाइड सांइस के रसायन विभाग के द्वारा गूगल मीट के जरिए किया गया। देशव्या‍पी लॉकडाउन के समय में आयोजित इस वेबिनार में देश के सभी 28 राज्यों के शिक्षक, रिसर्च स्कॉइलर और छात्रों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी राज्यों के कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और विभिन्न संस्थानों से लगभग 360 से ज्यादा लोगों ने इस वेबिनार में अपना रजिस्ट्रेशन करवाया। इस कार्यक्रम का आयोजन अप्लाइड साइंस के विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश त्रिपाठी के दिशा निर्देश में किया गया। कार्यक्रम का संचालन अप्लाइड साइंस के रसायन विभाग की असोसिएट प्रोफेसर डॉ. स्मृति द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विनोद कुमार तिवारी रहे। डॉ. तिवारी ने बताया कि कैसे रसायन विज्ञान समाज में अहम भूमिका निभाता है खासकर मानव स्वास्थ्य के विषय में। उनका जोर इस बात पर रहा कि किस तरह रसायन विज्ञान ने जीवन रक्षक दवाओं का विकास करके घातक बीमारियों के उन्मूलन में महत्वकपूर्ण भूमिका निभाई। इस वेबिनार के प्रश्नोत्तर सत्र में विभिन्न सवालों का जवाब देते हुए डॉ. तिवारी ने बताया कि देश भर के वैज्ञानिक कोविड-19 वैक्सीन बनाने की दिशा में प्रयत्नाशील हैं। उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि यह वैक्सीनन अभी तक क्यों नहीं तैयार हो पाई। गलगोटिया कॉलेज के डॉयरेक्टर डॉ. बृजेश सिंह ने आयोजकों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही यह आश्वासन भी दिया कि छात्रों, शिक्षकों, रिसर्च स्कॉलरों के अलावा समाज के लिए लाभदायक इस तरह के वेबिनार का आयोजन होता रहेगा। वेबिनार में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट भी दिए गये।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>