" data-ad-slot="">

भाजपा गौतमबुद्ध नगर ने सभी मण्डलों में शुरु किया परिवार सम्पर्क अभियान

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-घर-घर जाकर भाजपा कार्यकर्ता सरकार के कार्यों को लोगों तक पहुंचाने का करेंगे काम

ग्रेटर नोएडा,12 जून। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने परिवार संपर्क अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के 1 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चार दिवसीय परिवार संपर्क अभियान शुरू किया। परिवार संपर्क अभियान जनपद के 11 मंडलों में सभी मंडलो में परिवार संपर्क अभियान कार्यक्रम के प्रभारी नियुक्त किए गए। जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने कहा कि परिवार संपर्क अभियान के दौरान कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर जाकर पत्रक के द्वारा सरकार की जन कल्याणकारी योजना और सरकार के धारा 370 और 35 ए हटाकर तीन तलाक हटाकर मुस्लिम बहनों को न्याय दिलाने का कार्य नागरिकता संशोधन कानून बनाकर पाकिस्तान बांग्लादेश अफ़गानिस्तान आए हुए अल्पसंख्यक हिंदू सिख बौद्ध ईसाई जैन पारसी आदि को भारत की नागरिकता देने का प्रावधान सीएए में देने का काम 500 वर्षों से भी अधिक राम मंदिर के निर्माण के लिए भाजपा सरकार नहीं पूर्ण हुआ और अब वैश्विक कोरोनावायरस महामारी से बचने के लिए उचित कदम उठाकर लॉकडाउन करके मोदी सरकार ने लाखों लोगों की जान बचाने का कार्य गरीब मजदूर असहाय लोगों को केंद्र व प्रदेश की की सरकार ने भोजन व खाद्य सामग्री वितरण करके लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने का कार्य निरंतर आज भी चल रहा है। इस वैश्विक महामारी में अपने देश के साथ साथ विश्व के 113 देशों को दवाई  वह स्वास्थ्य के उपकरण  देने का काम  हमारी मोदी सरकार ने  किया है और देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 20 लाख करोड रुपए का आर्थिक पैकेज देकर ऐतिहासिक कार्य मोदी सरकार ने किया है। आज देश की सीमाएं पूरी तरह से सुरक्षित है चाहे चीन से डोकलाम वह वर्तमान विवाद  चीन को कूटनीति के तहत पीछे हटने के लिए विवश किया है और उन्होंने मोर्चा के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग वर्चुअल सभाओं का सफल आयोजन होने पर मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं उनकी कार्यकारिणी को बधाई दी।  उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को एवं केंद्र सरकार के उपलब्धि भरे 1 वर्ष पूर्ण होने को उनके द्वारा कराए गए कार्यों को पत्रक के द्वारा जनता को बताने का काम हम सभी कार्यकर्ता करेंगे।  इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, अमित चौधरी, धर्मेन्द्र कोरी, जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी, गजेंद्र मावी, देवा भाटी, पवन नागर, मीडिया प्रभारी कर्मवीर, आर्य चंद्रमणि भारद्वाज, पवन रावल, जिला मंत्री सत्यपाल शर्मा, सर्वेंद्र कपासिया, अमित शर्मा, गुरुदेव भाटी जिला मंत्री गौतमबु्द्ध नगर, सचिन शर्मा, रिंकू भाटी, योगेश छोकर, संध्या भाटी, मनोज भाटी, महेश शर्मा, रवि भदोरिया, विजेंद्र रावल, अजय निगम, बीना शुक्ला, सुमेश गुप्ता, चौधरी उदय वीर सिंह, जगदीप नागर, राजेंद्र सिंह, अशोक शर्मा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>