-जीबीयू में कौशल नवाचार और उद्यमिता पर वेबिनार का हुआ आयोजन
ग्रेटर नोएडा,12 जून। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा में स्वदेशी स्टार्टअप नोएडा के सहयोग से 12 जून(शुक्रवार) को कौशल नवाचार और उधमिता पर वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को नवीन कौशल एवं वर्तमान की मांगो के अनुरुप समाज की जरूरतों को कैसे पूरा किया जाये पर चर्चा करना था एवं भारतीय संस्कृति से प्रेरणा लेकर युवा भारत को आत्मनिर्भर बनाने में अपना योगदान कैसे दे पायें। इस वेबिनार का उदघाटन प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा, कुलपति, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ने किया उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में आईडिया जनरेशन कांटेस्ट का आयोजन किया जायेगा एवम् छात्रों के स्टार्टअप शुरू करने के लिए मेंटरिंग एवं ट्रेनिंग दी जाएगी। वेबिनार के मुख्य वक्ता डॉ. रितु बजाज, कुलसचिव, भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, सोनीपत एवं अनिल कुमार गुप्ता, मेंटर ऑफ़ चेंज एवं बिज़नेस कोच थे। वेबिनार का संचालन डॉ. विनय कुमार लिटोरिया, निदेशक, कॉर्पोरेट रिलेशन सेल ने किया एवं स्वदेशी स्टार्टअप से शिवशंकर ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। वेबिनार के आयोजन में डॉ. सन्दीप राणा, सिस्टम मेनेजर का तकनीकी सहयोग रहा।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…