" data-ad-slot="">
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,18 फरवरी। हमें दूसरे देशों की तरह अपने देश में भी यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करना चाहिए। इस कानून को देश में लागू करने से सभी को समान रूप से अधिकार मिल जाएंगे। यूरोप के कई देशों में समान नागरिकता कानून को लागू किया गया है। इसके बाद उन्होंने कहा कि हमें अपनी संस्कृति को नहीं भूलना चाहिए क्योंकि देश की पहचान देश की संस्कृति से होती है। आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के विधि विभाग में मंगलवार से दो दिन के लिए विधि विभाग में यूनिफॉर्म सिविल कोड पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार से यूनिफार्म सिविल कोड राष्ट्रीय सम्मेलन की शुरूआत हो गई।

इस कार्यक्रम में आध्यात्मिक गुरू देवकी नंदन ठाकुर महाराज, राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के सदस्य कामेश्वर चौपाल, वरिष्ठ अधिवक्ता, उच्चतम न्यायालय, आदिश अग्रवाल, राष्ट्रीय सचिव शिक्षा संस्कृति उत्तथान न्यास अतुल कोठारी, सहयोजक भारतीय भाषा अभियान कामेशवर नाथ मिश्रा, सामाजिक कार्यकर्ता सुबोही खान, जिला उपभोक्ता फोरम अध्यक्ष आर बी शर्मा, ने भाग लिया। इस मौके पर आध्यात्मिक गुरू देवकी नंदन ठाकुर  ने कहा कि यूनिफार्म सिविल कोड को लागू करने के बाद सरकार को जनसंख्या नियंत्रण को लेकर भी कानून लाना चाहिए। दूसरी तरफ कार्यक्रम के गेस्ट ऑफ ऑनर रहे राष्ट्रीय सचिव शिक्षा संस्कृति उत्तथान न्यास अतुल कोठारी ने समान नागरिकात कानून को लेकर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा देश के अंदर इस कानून को लागू करने की सख्त जरूरत है। यूनिफॉर्म सिविल कोड का मतलब है देश में हर नागरिक के लिए एक समान कानून का होना, चाहे वह किसी भी धर्म या जाति से ताल्लुक क्यों न रखता हो। फिलहाल देश में अलग-अलग धर्मों के लिए अलग-अलग पर्सनल लॉ हैं। यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होने से हर धर्म के लिए एक जैसा कानून आ जाएगा। सिविल कोड को लेकर राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने कहा कि हमारे देश में एक खास धर्म के नोजवानों को उनके धर्म गुरूओं ने इतना दबा रखा है कि वह चाहकर भी समान नागरिकता कानून का समर्थन नहीं कर सकते। देश को श्रेष्ठ बनाने के लिए एक देश, एक कानून बनाना होगा। वहीं आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्रबंध निदेशक मयंक अग्रवाल ने इस मौके पर कहा कि समान नागरिकता कानून देश के ज्वलंत मुद्दों में से एक है। सरकार को देश के अंदर इस कानून को पूर्ण रूप से लागू करना चाहिए। इस दौरान सहयोजक भारतीय भाषा अभियान कामेशवर नाथ मिश्रा, सामाजिक कार्यकर्ता सुबोही खान, जिला उपभोक्ता फोरम अध्यक्ष आर. बी. शर्मा, लॉ विभाग के डॉयरेक्टर डॉ. पंकज द्वेदी, लॉ विभाग के डीन राकेश जोली ने भी समान नागरिकता कानून को लेकर अपने विचार रखे। इस मौके पर प्रशांत मावी, विशेष भारद्वाज, कौशकी रॉय सहित विभाग के कई लोग मौजूद रहे।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>