" data-ad-slot="">

किसान का कर्जा हो माफ, बिलजी के बिल हाफ- राजबब्बर

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। किसान को उसकी फसल का उचित रेट नहीं मिल रहा है बल्कि किसान के नाम पर राजनीति के साथ ही उसका शोषण किया जा रहा है। कड़ी मेहनत और विभिन्न प्रकार की समस्याओं को झेलते हुए कृषक अन्न पैदा कर देश का पेट भरता है लेकिन कुछ झूठे हमदर्दों के कारण उसका ही पेट खाली रह जाता है। कांग्रेस ने हमेशा किसानों की लड़ाई लड़ी है तथा किसानों की समस्याओं के समाधान तक संर्घष जारी रहेगा। केंद्र सरकार किसानों का कर्जा मांफ करे एवं बिजली की बढ़ी दरों में कटौती कर बिजली दाम आधे करने चाहिए और उसकी फसल का उचित मूल्य दिया जाना चाहिए। तभी देश का किसान समस्याओं से सुलझ सकेगा। उक्त बातें मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व उत्तर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद राजबब्बर ने क्षेत्र के गांव करौली में कांग्रेस के जन जागरण अभियान के तहत आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान लोगों को सम्बोधित करते हुए कहीं। साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा जंगलों में घूम रहे लावारिस सैंकड़ो गौवंश किसानों की फसल को तबाह कर रहें है और किसान बर्बाद हो रहा है। परन्तु किसानों की हितैषी होने का ढिढ़ोरा पीटने वाली सरकार को इसका कोई ध्यान नहीं है। अगर बेरोजगारों को इनके रख रखाव के लिए भत्ता मिलने लगे तो इससे बेरोजगारी की समस्या भी दूर होगी और लावारिस घूमने वाले गौवंशों की भी दशा में सुधार आयेगा और किसानों की फसल भी तबाह होने से बचेगी। इसके साथ ही उन्होंने किसानों से एक फार्म भरकर अभियान से जुड़ने की अपील की। इस दौरान वीरेन्द्र गुड्डू, अजीत दौला, पुरूषोत्तम नागर, विधि चैहान, जगदीश शर्मा, दिनेश अवाना, रामवीर सिंह, कालूसिंह, ओमवीर यादव, प्रदीप शर्मा, योगेश तालान समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>