ग्रेटर नोएडा,18 फरवरी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट यूपी बोर्ड की परीक्षाएं मंगलवार को जिले में 47 केंद्रों पर शुरू हुई, जिसमें 38869 विद्यार्थी इसमें शामिल हो रहे हैं। नकल रोकने के लिए पूरे जिले को 7 जोन और 17 सेक्टरों में बांटा गया है। 5 फ्लाइंग स्क्वॉड की भी तैनाती की गई है। स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए हर रूट पर सुबह साढ़े 6 बजे से रोडवेज बसों को भी चलाया गया। पहले दिन की परीक्षा हिन्दी के पेपर के साथ हुई। पहली पाली सुबह 8.00 से 11.15 तक रही। वहीं दूसरी पाली की 2.00 से 5.15 तक हुई। पहले दिन शांतिपूर्ण रूप से परीक्षा संपन्न हुई। डीआईओएस डॉ. नीरज कुमार पांडेय ने बतया कि पहले दिन से ही नकल विहीन परीक्षा कराने का प्रयास किया जा रहा है। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जरूरी चीजें भी केंद्रों पर उपलब्ध करवा दी गई हैं। नकलविहीन परीक्षा करने के लिए शिक्षा विभाग ने सेक्टर और जोनल मैजिस्ट्रेट की नियुक्ति की है। हाईस्कूल की पहली पाली में हिंदी की परीक्षा हुई। वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की हिंदी का एग्जाम हुआ। पहली पाली में सुबह 8 से 11.15 और दूसरी पाली दोपहर 2 से शाम 5.15 बजे तक परीक्षा होगी। हाईस्कूल में 20803 और इंटरमीडिएट में 18066 विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। पहले दिन कहीं भी किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हुई। इस बार पूरे जिले में परीक्षा के दौरान नकल को रोकने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पहले दिन की परीक्षा में केंद्र में प्रवेश करने के पहले गेट पर ही छात्राओं की जांच की गई। सभी परीक्षा केन्द्रों पर हालांकि इस बार परीक्षा में परिक्षार्थी जूते मोजे पहन कर परीक्षा दे रहे हैं।
रबूपुरा में शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई प्रथम परीक्षा
रबूपुरा। मंगलवार को सैकड़ों परीक्षार्थियो के लिए परीक्षा केंद्र बनाये गये कस्बा स्थित पब्लिक इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर यूपी बोर्ड़ के प्रथम दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। हालांकि करीब एक दर्जन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या डा0 फातिमुन निशां ने बताया कि ज्ञानदीप इंटर कालेज, शांति देवी कन्या विद्यालय, सरस्वती आदि के 521 परीक्षार्थियों के लिए पब्लिक इंटर कालेज में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। मंगलवार को प्रथम पारी में हाई स्कूल की हिन्दी परीक्षा हुई जिसमें 247 में से 4 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पारी में इंटरमीडिएट की हिंदी सामान्य व हिन्दी साहित्य की परीक्षा थी जिसमें 274 में से 7 छात्रों ने परीक्षा छोड़ी है। परीक्षा के बाद समस्त परीक्षार्थी प्रसन्न मुद्रा में नजर आये। केंद्र के आस-पास पुलिस बल के सहयोग से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी गई।
ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…
क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…
विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…
- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…