रबूपुरा। बीती रात कस्बा में मामूली विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट के बाद पथराव हुआ। जिसमें 2 लोग घायल हो गए। आरोप है इस दौरान कई राउन्ड फायरिंग भी हुई। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के मुताबिक दोनों पक्षों में सोमवार शाम भी मारपीट हुई थी। उधर पुलिस मामले की जानकारी से इंकार करते हुए शिकायत मिलने पर कार्यवाई का दावा कर रही है। जानकारी के मुताबिक, कस्बा के एक मोहल्ला निवासी दो पड़ोसियों के बीच सोमवार को किसी बात को लेकर विवाद के बाद मारपीट हो गई थी। उस दौरान लोगों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया। लेकिन मंगलवार शाम को दोनों पक्षों के लोग फिर आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से मारपीट के बाद जमकर पथराव हुआ। जिसमें 2 लोग घायल हो गए। बताया जाता है इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी की गई। मौके पर पहुंची पुलिस को देख दोनों पक्ष के लोग फरार हो गए।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…