रबूपुरा। पुलिस ने मंगलवार शाम को क्षेत्र से दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 6 बाइक भी बरामद की है। जिन्हें नोएडा, बुलन्दशहर आदि विभिन्न स्थानों से चुराया गया था। पुलिस ने बाइक जब्त कर गिरोह में शामिल अन्य चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अनुसार कलूपुरा गांव के समीप मंगलवार शाम दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में पकड़े गए चोरों ने अलग-अलग जगह से बाइक चुराना स्वीकार किया है। जिनकी निशानदेही पर 6 बाइक बरामद की गई हैं। आरोपियों की पहचान यतेंद्र उर्फ कालू पुत्र सतवीर सिंह निवासी गांव खाजपुर थाना जेवर और अनिल पुत्र रूप सिंह निवासी गांव गोविला थाना जहांगीरपुर के रूप में हुई।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…