#Maharashtra #Shiv Sena #Ncp #President Rule #Rastrapati Shasan #Congress
रबूपुरा। कस्बे में बीती रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दो युवक घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेज दिया है तथा एक पक्ष ने बेवजह मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। उधर पुलिस जानकारी सें इंकार करते हुए शिकायत मिलने पर जांचोपरान्त कार्रवाई की बात कह रही है। कस्बे के भीम पुत्र शीशपाल का आरोप है कि वह अपने साथियों के साथ शुक्रवार रात मेला देखकर लौट रहे थे तभी कुछ युवकों ने उनकी बाईक रोकर गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जिसमें भीम व सोनू घायल हो गये। वहीं दूसरी तरफ बताया जाता है कि मेला देखकर लौट रहीं महिलाओं के साथ कुछ युवकों द्वारा अभ्रदता की जा रही थी तथा इसी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। पुलिस के पहंुचने पर सभी मौके से फरार हो गये।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…