ग्रेटर नोएडा। थाना एक्सप्रेसवे में पहुंची महिला दीपिका सांगवान पुत्री राजेंद्र सांगवान निवासी गांव मनका बास, थाना चरखी दादरी, जिला चरखी दादरी, हरियाणा हाल निवासी फ्लैट देव हाइट्स ,शाहबेरी ,थाना बिसरख, ने सूचना दी कि मैं ब्रोकरेज फर्म इन्वेस्टर क्लिनिक, तपस्या बिल्डिंग, सेक्टर 126, नोएडा में सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद पर काम करती हूँ। 21 अक्टूबर, 2019 को सुबह समय करीब 11:00 बजे मैं सेक्टर 126 स्थित अपने ऑफिस आ रही थी। तपस्या बिल्डिंग के पास मुझे दो बाबा टाइप के आदमी मिले। उन्होंने मुझसे खाना खाने के लिए 10 रुपये मांगे। जब मैंने उन्हें पैसे देने के लिए पर्स खोला तो उन्होंने मेरे पास पर्स में कैश देख लिया। दोनों आदमियों ने मुझे नशील वस्तु मिला हुआ प्रसाद खाने को दिया जो मैंने खा लिया। दोनों आदमियों ने कहा कि आपके पास जो भी पैसा है वह हमें दे दो । हम उस पैसे पर काली माता की भभूत लगा देंगे। इससे आपको जिंदगी में कभी रुपये-पैसे की कमी नहीं होगी। उनका दिया हुआ नशीला प्रसाद खाकर मेरी सोचने समझने की शक्ति जड़ हो गई। नशीले प्रसाद के प्रभाव में मैंने उन्हें माता रानी की भभूत लगाने के लिए अपने पर्स में रखें 32000/- रूपए दे दिए। मेरे 32000/- रुपये लेकर दोनों आदमी वहां से चले गए। नशीली और जाडिमाकारी वस्तु मिले प्रसाद के प्रभाव के कारण मैं उनका विरोध भी नहीं कर सकी। 6 जनवरी,2020 को मैं अपने ऑफिस में काम करने वाले साथियों श्याम गौतम निवासी शाहबेरी, जिला गौतम बुद्ध नगर, आरिफ सैफी निवासी शहीद नगर, गाजियाबाद, मोहित नागवानी निवासी गुड़मंडी ,दिल्ली के साथ हाजीपुर मार्केट, सेक्टर 104 , नोएडा में खरीदारी करने गई थी। हाजीपुर मार्केट, सेक्टर 104, नोएडा में समय करीब 14.00 बजे मुझे वह दोनों आदमी दिखाई दिए जिनके द्वारा मुझे नशीला वस्तु मिला प्रसाद खिलाकर मेरे 32000/- रुपये ले लिए थे। अपने साथियों की मदद से मैंने इन दोनों आदमियों को पकड़ लिया। पूछने पर इन दोनों आदमियों ने अपने नाम वीरनाथ सपेरा पुत्र गामीनाथ निवासी सपेरा बस्ती झुग्गी, थाने के पीछे, थाना गाजीपुर, दिल्ली तथा पीलूनाथ सपेरा पुत्र शशिनाथ सपेरा बस्ती झुग्गी, थाने के पीछे थाना गाजीपुर, दिल्ली बताया। अपने साथियों की मदद से इन दोनों को पकड़ कर कर थाने लाई।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…