ग्रेटर नोएडा,7 जनवरी। मंगलमय संस्थान के बायोटेक विभाग में फायरलेस कुकिंग कार्यक्रम, स्वाद से सेहत तक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य था कि छात्रों को सब्जियों, फलों के गुणों की पहचान हो तथा संबंधित विटामिन्स व अन्य पोषक तत्वों की भी जानकारी हो जाये। वहीं दूसरी ओर फायर लेस कुकिंग में पोषक तत्वों को बचाते हुए बिना आग के भोजन बनाने की विधि को भलीभांति समझाया गया। मंगलमय संस्थान के चेयरमैन अतुल मंगल, वाइस चेयरमैन अनुज मंगल नें विजेता छात्रों को बधाई देते हुये, उनका उत्साह वर्धन किया।
बीएससी बायोटेक द्वितीय वर्ष की प्राची व वैष्णो अपनी प्रोटीन कार्बोहायड्रेट बैलेंस्ड शेक के साथ इस कार्यक्रम में प्रथम स्थान पाकर विजयी रहे। द्वितीय स्थान पर प्रथम वर्ष की शिखा व शिवानी जैन द्वारा बनाये गए मिनरल रिच अंकुरित व्यंजन पसंद किये गए, प्रथम वर्ष की ही मालती व दीक्षा के बनायीं विटामिन्स से भरपूर भेल पूरी सभी की आकर्षण का केंद्र रही। वरिष्ठ प्राध्यापिका सुधांशु त्यागी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का संचालन कुशलता पूर्वक हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोग बड़े उत्साहित थे और भरपूर आनंद की अनुभूति कर रहे थे।
ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…
गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…
भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…
विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…