-जोधपुर व बीकानेर के कलाकारों को मुम्बई के आर्टिस्ट देंगे रुप व सज्जा
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर पाई स्थित रामलीला मैदान में श्री धार्मिक रामलीला का मंचन रविवार 29 सितम्बर से शुरू हो जाएगा, जिसमें राजस्थान के कलाकार रामलीला में अभिनय करेंगे। शनिवार को रामलीला मैदान में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कमेटी के मुख्य संस्थापक गोस्वामी सुशील महाराज ने बताया 29 सितम्बर से 7 सितम्बर तक प्रतिदिन शाम 7 बजे से रामलीला का मंचन किया जाएगा। 8 अक्टूबर को दशहरा महोत्सव मनाया जाएगा, जिसमें रावण का 60 फूट, कुम्भकर्ण का 55 फूट और मेघनाद का 50 फूट के पुतले का दहन किया जाएगा। सुशील महाराज ने बताया इस वर्ष साउंड ट्रैक में परिवर्तन किया गया है। जोधपुर, बीकानेर और मुंबई के कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे। रामलीला के अध्यक्ष आनंद भाटी ने बताया रामलीला में मुख्य अतिथि के रुप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री भारत सरकार व सांसद और क्षेत्र के विधायकों को आमंत्रित किया गया है। इस दौरान शेर सिंह भाटी, प्रमोद गुप्ता, आनंद भाटी अध्यक्ष, ममता तिवारी महासचिव, अजय नगर कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी चैनपाल प्रधान, भाटी, देवेंद्र भाटी, सुभाष भाटी, बालकृष्ण सफीपुर, सुशील नागर, महेश शर्मा बादौली, अरुणा शर्मा, रोशनी सिंह उमेश गौतम, पी.पी.एस नागर आदि मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…