" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

विजय महोत्सव में भगवान राम के लीला का होगा अद्भुत मंचन, पॉलीथीन के खिलाफ लोगों को किया जाएगा जागरुक

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2019 कार्यक्रम का 29 सितंबर को होगा धमाकेदार आगाज रामलीला मैदान में आयोजित प्रेस वार्ता में कमेटी के अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह ने बताया प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्षेत्र के स्कूलों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता से 29 सितंबर दिन रविवार को शाम 6:00 बजे कार्यक्रम की शुरुआत होगी जिसमें स्कूल व एकेडमी के बच्चों द्वारा धमाकेदार प्रस्तुति दी जाएगी प्रतियोगिता के तहत तीन श्रेणी में बच्चे अपनी परफॉर्मेंस देंगे तथा तीनों श्रेणी में प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को प्रशंसनीय पत्र व मेडल प्रदान किए जाएंगे कमेटी के महासचिव विजेंद्र सिंह आर्य ने बताया श्याम सिंह मेहरा के कुशल निर्देशन में मुरादाबाद से आए कलाकार 30 सितंबर से रामलीला का मंचन करेंगे उन्होंने बताया 8 अक्टूबर को दशहरा पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा इस वर्ष पहली बार दशहरे से अगले दिन यानी 9 अक्टूबर को भरत मिलाप मनोहर लीला का मंचन भी किया जाएगा उन्होंने बताया गांधी जी की 150 वी जयंती के शुभ अवसर पर उनका संदेश देने के लिए विशाल चरखा , विशाल चश्मा , विशाल झाड़ू प्रदर्शनी में रखी जाएगी तथा एक बार फिर अनेकों मैजिक इफेक्ट के साथ विशाल जटायु व 55 फीट का धनुष राम द्वारा खंडित किया जाएगा कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग ने बताया रामलीला मंचन के साथ-साथ मनोरंजन के लिए झूले, नाव , चांद झूला , ट्रेन ,व अन्य मनोरंजन के साधन के साथ दुकानों की व्यवस्था की जा रही है उन्होंने बताया एनसीआर का सबसे ऊंचा झूला मेले में लगाया जाएगा मेले में साफ सफाई के विशेष प्रबंध किए जाएंगे संयुक्त महासचिव सौरभ बंसल ने बताया कि इस वर्ष रामलीला के मंच से सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग न करने का संदेश प्रतिदिन दिया जाएगा सभी दर्शकों के साथ प्रतिदिन कलाकार व कमेटी के सदस्य सिंगल यूज पोलोथिन का प्रयोग न करने का संकल्प लेंगे और इस बार कमेटी द्वारा 15 सौ से अधिक कपड़े के थैले वितरित किए जाएंगे जाएंगे। मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया रामलीला मंचन के लिए स्टेज बनकर तैयार है इस वर्ष न्यू ट्रैक के साथ रामलीला का भव्य मंचन होगा इसके साथ-साथ सुरक्षा की दृष्टि से सिक्योरिटी गार्ड की उचित व्यवस्था की जा रही है और स्टेज व मेला ग्राउंड में सी सी टी वी कैमरे भी लगाये जायेंगे ।   कमेटी के अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह महासचिव बिजेंद्र सिंह आर्य कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग सयुक्तमहासचिव सौरभ बंसल मीडिया प्रभारी विनोद कसाना, उपाध्यक्ष धर्मपाल भाटी,ओमप्रकाश अग्रवाल, श्यामवीर भाटी , के के शर्मा कुलदीप शर्मा , हरेन्द्र भाटी, मुकुल गोयल,जतन भाटी अमित गोयल,अरुण गुप्ता, मनोज यादव , अतुल जिंदल राकेश सिंघल , जितेंद्र चौहान आदि रामलीला के सदस्य उपस्थित रहे ।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

7 hours ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

8 hours ago

सकरा वर्ल्ड हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. बनर्जी बी.एच. को नवीन रोटेटर कफ रिपेयर उपकरण के लिए भारतीय पेटेंट प्राप्त

नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…

2 days ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ने विश्व गठिया दिवस पर जागरूकता एवं बचाव कार्यक्रम का कियाआयोजन

ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…

2 days ago

ग्रेटर नोएडा साइट 4 में भक्ति व देशभक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता से हुई विजयमहोत्सव 2026 की धमाकेदार शरुआत

ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…

3 days ago

एमिटी विश्वविद्यालय परिसर खेलों के रंग में रंगा; एक माह तक चलेगा अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल महोत्सव

ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>