रबूपुरा। शनिवार को कस्बे में राम बारात की शोभा यात्रा बडे धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान दर्शको को भारी जनसमूह उमड़ा। यात्रा के दौरान विभिन्न प्रकार की झांकियां आर्कषण को केंद्र रही तथा मशहूर बैंडों ने जमकर धूम मचाई और सुरक्षा के मददेनजर भारी पुलिस बल तैनात रहा। शनिवार शाम होते ही आस-पास के गांवों से भारी संख्या में दर्शक कस्बा पहंुचने लगे। राम बारात अनाज मंडी से शुरू होकर कस्बे के मुख्य मार्गो से होती हुई सम्पन्न हुई। चारों तरफ जय श्रीराम के नारों का उदघोष सुनाई दिया तो वहीं लोगों ने फूल बरसा कर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान मां शेरावाली, मां संतोषी, शिवशंकर आदि विभिन्न प्रकार की झांकियां दर्शकों के आर्कषण का केंद्र रहीं। इस मौके पर बीरपाल मीणा, पुनीत गोयल, नरेश गोयल, संजय मीणा, दीपू शर्मा, सुधीर तौमर, मुकेश, अंकुर, तुषार, राजीव, शिवम, धनेश व कोतवाली प्रभारी विनीत कुमार समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…
नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…
ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…
ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…
ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…