" data-ad-slot="">

शारदा न्यूरो इमेजिंग अपडेट 2019 नाम से “निरंतर चिकित्सा शिक्षा” कार्यक्रम आयोजित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। स्कूल ऑफ़ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च, शारदा विश्वविद्यालय के रेडियोलोजी विभाग द्वारा शारदा न्यूरो इमेजिंग अपडेट नाम से “निरंतर चिकित्सा शिक्षा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भाग लेने के लिए दिल्ली-एनसीआर से प्रसिद्ध और विशेषज रेडियोलाजिस्ट अपने अनुभवों तथा रिसर्च से उपस्थित चिकित्स्कों को अवगत कराया। मुख्य तौर पर लेडी हार्डिंग कॉलेज के डॉ रवि सोलंकी,  मेदांता हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. राजीव गुप्ता एम्स के डॉ. जोसफ, ग्रेटर नोएडा इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस के विभागध्यक्ष डॉ. नीमा अग्रवाल तथा कई अन्य ख्याति प्राप्त विशेषज्ञों ने चिकित्सा शिक्षा के साथ-साथ नवीनतम टेक्नोलॉजी की जानकारी को भी साझा किया। जिसमें खोपड़ी और चेहरे का आघात, संवेदनशीलता भारित छवियों की क्लिनीकल उपयोगिता, आकस्मिक स्ट्रोक में न्यूरो इमेजिंग में रेडियोलाजिस्ट की भूमिका पर विस्तृत चर्चा किया गया।

पहली बार हो रहे इस कार्यक्रम के लिए शारदा विश्वविद्यालय का पूरा रेडियोलोजी विभाग खासा उत्साहित था और सभी स्तर के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। शारदा विश्वविद्यालय के चांसलर पी के गुप्ता ने विधिवत उद्घाटन करते हुए कहा कि आज रेडियोलोजी का चिकित्सा के क्षेत्र में विशेष योगदान है। सामान्यतया एक रेडियोलाजिस्ट का रिपोर्ट के आधार पर ही मरीज को चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने विभागाध्यक्ष डॉ. विशाल गुप्ता को बधाई देते हुए कहा की भविष्य में भी इस तरह का कार्यक्रम होते रहना चाहिए। इसके माध्यम से न केवल पोस्ट ग्रेजुएट बल्कि एमबीबीएस स्तर के छात्रों को भी रेडियोलोजी के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम रिसर्चों से अवगत होने का मौका मिलेगा। प्रो चांसलर वाई के गुप्ता, वाईस चांसलर डॉ जीआर सी रेड्डी ने भी अपने विचार से सभी का ज्ञानवर्धन किया। स्कूल ऑफ़ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च के रेडियोलोजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विशाल गुप्ता ने सम्बोधित करते हुए कहा की उत्तर प्रदेश मेडिकल फैकल्टी द्वारा शारदा विश्वविद्यालय के रेडियो डायग्नोसिस विभाग  के इस कांफ्रेंस के लिए चार क्रेडिट घंटे आवंटित करने के फलस्वरूप दूर दूर से लोगों ने इसमें भाग लिया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ सुजीत कुमार जैन ने सभी पंजीकृत डेलीगेटों को सर्टिफिकेट तथा मोमेंटो प्रदान किया| रेडियोलोजी विभाग के डॉ बी पी बरुआ, डॉ जी एस सभीखी, डॉ खेमेन्द्र, डॉ अमित गुप्ता, डॉ राजीव रस्तोगी, डॉ अतिशी, डॉ स्वाति, डॉ रोहित, डॉ वैभव सहित सभी कोर समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कई फार्मा कंपनियां तथा डेम्स के सदस्यों ने लोगों को डिस्काउंट कूपन तथा गिफ्ट बांटा।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

7 hours ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

8 hours ago

सकरा वर्ल्ड हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. बनर्जी बी.एच. को नवीन रोटेटर कफ रिपेयर उपकरण के लिए भारतीय पेटेंट प्राप्त

नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…

2 days ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ने विश्व गठिया दिवस पर जागरूकता एवं बचाव कार्यक्रम का कियाआयोजन

ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…

2 days ago

ग्रेटर नोएडा साइट 4 में भक्ति व देशभक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता से हुई विजयमहोत्सव 2026 की धमाकेदार शरुआत

ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…

3 days ago

एमिटी विश्वविद्यालय परिसर खेलों के रंग में रंगा; एक माह तक चलेगा अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल महोत्सव

ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>