" data-ad-slot="">

नवरात्र में नौ दिन जिम्स में महिलाओं को किया जाएगा सशक्तिकरण

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,17 अक्टूबर। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में पावन नवरात्र के शुभ अवसर पर पूरे 9 दिनों तक संस्थान में कार्यरत महिला-बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा विषयक जागरूकता एवं प्रोत्साहन तथा सुरक्षा प्रशिक्षण सम्बंधी कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। उ.प्र. सरकरा द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत सम्पूर्ण प्रदेश में नवरात्र के दौरान महिला सशक्तीकरण एवं सुरक्षा सम्बंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराये जाने का निर्णय लिया गया है। जिसके क्रम में शनिवार को संस्थान में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका शुभारम्भ ग्रेटर नोएडा की अपर पुलिस आयुक्त वृंदा शुक्ला, निदेशक डॉ. (ब्रिगे.) राकेश गुप्ता, संयोजक डॉ. रंजना वर्मा, आचार्य एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सौरभ श्रीवास्तव, आचार्य द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। निदेशक डॉ. (ब्रिगे.) राकेश गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत करते हुए महिला को अपनी सुरक्षा सम्बंधी मामले में हमेशा सजग रहना चाहिये साथ ही यह बताया कि संस्थान में कार्यरत संकाय सदस्यों में लगभग आधी महिला हैं तथा कुल कर्मचारियों में आधे से ज्यादा महिला कर्मचारी हैं। उन्होंने कहा यदि किसी भी महिला को सुरक्षा सम्बंधी किसी प्रकार की कोई परेशानी हो तो तुरन्त बताएं। अपर पुलिस आयुक्त वृंदा शुक्ला, महिला एवं बाल सुरक्षा ने संस्थान में कार्यरत महिला संकाय सदस्यों, नर्सिंग स्टॉफ तथा महिलाओ को सुरक्षा सम्बंधी कई बातों व हेल्प लाइन के बारे में बताया और उनको प्रोत्साहित किया। डॉ. अंजू रानी, सहायक आचार्य ने महिला मरीजों की सुरक्षा एवं देखभाल सम्बंधी नैतिक मुददे पर तथा डॉ. नंदिता चतुर्वेदी, सहायक आचार्य ने कार्यस्थल पर महिला सुरक्षा सम्बंधी विषय पर महिलाओं का जागरूक किया। जूडो-कराटे,ताइक्वान्डो प्रशिक्षक बिजोय त्रिपाठी ने महिलाओं, बालिकाओं को बताया कि कार्यस्थल पर एवं घर से बाहर अपने को सुरक्षित कैसे रखें। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. सौरभ श्रीवास्तन ने जानकारी दी कि इन नौ दिनों के कार्यक्रम के दौरान संस्थान की महिला कर्मचारियों को सुरक्षा सम्बंधी प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। कार्यक्रम के अन्त में समन्वयक डॉ. रंजना वर्मा ने सभी अतिथियों एवं आगान्तुकों को धन्यवाद दिया एवं आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अदिति भाटी, डॉ. श्वेता सिंह व डॉ. रितु सिंह ने किया। कार्यक्रम में डीन रम्भा पाठक, डॉ. सतेन्द्र कुमार, डॉ. शिवानी कल्हन, डॉ. अनुराग श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>