" data-ad-slot="">

आईईसी कालेज की रिचा शर्मा ने एकेटीयू में लहराया सफलता का परचम

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा 17 अक्टूबर। नालेज पार्क स्थित आई.ई.सी कालेज की कम्प्यूटर साईंस इंजीनियरिंग की अंतिम वर्ष की छात्रा रिचा शर्मा ने एकेटीयू, लखनऊ द्वारा जारी की गयी मेरिट सूची के अनुसार बी.टेक (कम्प्यूटरविज्ञान) की परीक्षा में 9.23 सीजीपीए अंक हासिल करके मेरिट सूची में छठां स्थान प्राप्त किया है। रिचा शर्मा ने इससे पूर्व बी.टेक प्रथम वर्ष में भी 10 सीजीपीए हासिल करके एकेटीयू, लखनऊ में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। रिचा शर्मा के शिक्षको के अनुसार रिचा पढाई के प्रति काफी गंभीर थी। रिचा मूलरुप से अलीगढ की निवासी है तथा उसके पिता हरीदत शर्मा भारतीय सेना में कार्यरत हैं। बचपन से ही अनुशासन में रहना रिचा ने अपने पिता से सिखा, जिसके कारण कक्षा दस एवं बारहवीं में भी रिचा ने अच्छे अंक प्राप्त किये थे। संस्थान के चेयरमैन डा. नवीन गुप्ता तथा निदेशक प्रोफेसर सुनील कुमार तथा प्रोफेसर भानु प्रताप सागर ने छात्रा की सफलता के लिये शुभकामनाएं व्यक्त की। संस्थान के प्लेसमेंट अधिकारी प्रो. शरद माहेश्वरी ने बताया कि रिचा शर्मा को लगन एवं मेहनत के कारण ही इस बार कालेज के कैंपस प्लेसमेंट में टीसीएस, एनआईआईटी टेक्नोलोजी, कोग्नीजेंट, डेफोडिल साफ्टवेयर आदि कंपनियों में नौकरी के आफर मिल चुके हैं। रिचा की सफलता के लिये कंप्यूटर साईस विभाग के विभागाध्याक्ष प्रो. रजनीश तथा प्रोफेसर नुरुलहसन सहित सभी शिक्ष को ने सफलता के लिये रिचा शर्मा को शुभकामनाएं व्यक्त की ।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 hours ago

KV World School का वार्षिक खेल दिवस आयोजित, बच्चों में दिखा उत्साह, अतिथियों ने किया प्रोत्साहित

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। केवी वर्ड स्कूल, डेल्टा-3 ग्रेटर द्वारा शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम, ग्रेटर…

3 hours ago

शारदाकेयर हेल्थसिटी और शारदा हॉस्पिटल में किडनी देखभाल  के लिए डायलिसिस टेक्नीशियन मीट 2026 का हुआ आयोजन

-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…

2 days ago

राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में भव्य तीन दिवसीय अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…

2 days ago

नोएडा टैलेंट हंट में आर्या चौहान ने रचा सफलता का अध्याय, तीन पदक जीतकर बढ़ाया परिवार और विद्यालय का गौरव

माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>