" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

कमांडो शूटिंग स्पोर्ट्स एकेडमी की दूसरी ब्रांच का हुआ उद्घाटन,गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में पुशअप्स रोहताश चौधरी शामिल

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,18 अक्टूबर। दादरी की भागमल मार्केट में मिहिर भोज स्कूल के पास जीटी रोड़ पर कमांडो शूटिंग स्पोर्ट्स एकेडमी की दूसरी ब्रांच का उद्घाटन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर विश्व पटल पर अपनी पहचान बनाने वाले गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में पुशअप्स में कई बार अपना रिकॉर्ड दर्ज करा चुके रोहताश चौधरी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि आज के बच्चे डिग्रियां और परसेंटेज के पीछे भाग रहे हैं, खेलों की तरफ किसी का ध्यान ही नहीं है जबकि खेल हमारे जीवन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है अतः हमें खेलों की तरफ भी ध्यान देने की बहुत आवश्यकता है। एकेडमी के डायरेक्टर कमांडो अशोक ने बताया कि उनकी एक ब्रांच ग्रेटर नोएडा सेक्टर पाई वन में चल रही है और दूसरी ब्रांच दादरी में और जल्द ही तीसरी ब्रांच फिल्म सिटी में बनाने का उन्होंने ऐलान किया है और बताया है कि बहुत ही कम फीस पर बच्चों को निशानेबाजी की शिक्षा दी जाएगी। भारतीय सेना में जल, थल, वायु तीनों सेनाओं तथा पुलिस विभाग आदि में अगर युवा जाना चाहते हैं तो उनके लिए यह एक बहुत बड़ा व सुनहरा अवसर है साथ ही साथ इसमें 5 वर्ष की आयु के पश्चात उम्र की कोई सीमा नहीं है हाइट वेट का भी कोई बंदिश नहीं है। इसमें महिला पुरुष लड़का या लड़की कोई भी अपना कैरियर बना सकते हैं, उन्होंने बताया कि हमारा लक्ष्य ऐसे निशानेबाज तैयार करना है जो ओलंपिक्स में अपने देश के लिए पदक जीते।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

2 hours ago

KV World School का वार्षिक खेल दिवस आयोजित, बच्चों में दिखा उत्साह, अतिथियों ने किया प्रोत्साहित

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। केवी वर्ड स्कूल, डेल्टा-3 ग्रेटर द्वारा शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम, ग्रेटर…

2 hours ago

शारदाकेयर हेल्थसिटी और शारदा हॉस्पिटल में किडनी देखभाल  के लिए डायलिसिस टेक्नीशियन मीट 2026 का हुआ आयोजन

-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…

2 days ago

राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में भव्य तीन दिवसीय अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…

2 days ago

नोएडा टैलेंट हंट में आर्या चौहान ने रचा सफलता का अध्याय, तीन पदक जीतकर बढ़ाया परिवार और विद्यालय का गौरव

माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…

3 days ago

“मोदी जी, योगी जी…प्लीज हमारी सड़क बनवा दीजिए!” बच्चों ने की भावुक अपील

-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>