रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत नवविवाहिता से दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न व विरोध करने पर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। कई बार समझौते के प्रयास के बावजूद ससुरालीजनों के नहीं मामने पर पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। तहरीर पर पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जाचं शुरू कर दी है। पुलिस अनुसार जनपद अलीगढ़ के थाना टप्पल क्षेत्र के गांव गढ़ी निवासी जगपाल का आरोप है कि उसने अपनी बहन की शादी करीब 7 माह पूर्व रबूपुरा कोतवाली के गांव रौनीजा निवासी रोहित के साथ की थी तथा अपनी हैसियत अनुरूप दहेज दिया गया था। आरोप है कि सुसराल पक्ष के लोग दिए गये दहेज से खुश नहीं थे तथा एक माह बाद ही 5 लाख नकदी व कार दहेज की मांग करने लगे। आरोप है कि पीड़िता के असमर्थता जताने पर उसका विभिन्न प्रकार से उत्पीड़न किया जाने लगा। कई बार समझाने के बाद भी उक्त लोग नहीं मानें और गत 16 अक्टूबर को पीड़िता के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने शिकायत पर रोहित, सुमन, नेहा व सतप्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…