रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत निमार्णधीन सैक्टर के नाले में एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त उपरान्त शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर पुलिस मामले में शिकायत मिलने पर जाचोपरान्त कार्रवाई की बात कह रही है। जानकारी अनुसार यमुना प्राधिकरण के प्रस्तावित निमार्णधीन सैक्टर 20 के नाले में मंगलवार को एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बाहर निकाल कर पहचान का प्रयास किया तो उक्त की शिनाख्त सतीश (32)पुत्र हरपाल निवासी मिर्जापुर के रूप में हुई है। आशंका जताई है कि मृतक नशे की हालत में नाले में गिर पड़ा है और बाहर नहीं निकल पाने के चलते उसकी मृत्यु हो गई। वहीं बताया जाता है कि वह पिछले 5 दिन से घर से गायब था। जिसे परिजन तलाश कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। अगर शिकायत मिलती है जांचोपरान्त अग्रिम कार्रवाई अमल लाई जायेगी।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…