रबूपुरा। मंगलवार को घर के बाहर खेल रही एक किशोरी बाईक की चपेट में आकर घायल हो गई, जिसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गम्भीर हालत के चलते उसे बुलंदशहर रेफर कर दिया गया है। उधर पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है। जानकारी अनुसार गांव नगला निवासी बाबूलाल की 6 वर्षीय पुत्री अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान रबूपुरा की तरफ से जा रही एक बाईक को आता देख वह भागने लगी और बाईक की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद बाईक सवार मौके से फरार हो गये। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल को कस्बे के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। किशोरी की गम्भीर हालत को देखते हुए उसे बुलंदशहर रेफर कर दिया गया है। पुलिस का कहना कि इस तरह का कोई मामला जानकारी में नहीं है। अगर शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जायेगी।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…