रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत मंगलवार को मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर एक नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही पुलिस मामले की जांच के साथ ही जल्द आरोपी की गिरफतारी की बात कह रही है। पुलिस अनुसार गांव मिर्जापुर निवासी राजकुमार पुत्र हरपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका भाई सतीश पिछले कई दिनों से घर से लापता था। जिसकी तलाश की जा रही थी और उसका शव 26 नवम्वर को गांव के समीप निमार्णधीन सड़क के नाले में पड़ा मिला। आरोप है कि सतीश को करीब 5 दिन पूर्व गांव के ही एक व्यक्ति के साथ देखा गया था। पीड़ित ने आशंका जताई है कि उक्त व्यक्ति ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर पीड़ित के भाई की हत्या कर दी है। पुलिस ने शिकायत पर महेश पुत्र हरिया के विरूद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि क्षेत्र अंर्तगत निमार्णधीन सैक्टर के नाले में मंगलवार को एक युवक का शव मिला था। जिसकी पहचान सतीश (32)पुत्र हरपाल निवासी मिर्जापुर के रूप में हुई है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…