" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, गुस्साये ग्रामीणों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए किया हंगामा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला व नवजात की मौत हो गई। गुस्साये ग्रामीणों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मामला बढ़ता देख कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया तथा संचालक मौके से फरार हो गया। करीब एक घंटे बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। उधर पुलिस का कहना कि शिकायत अनुसार जांचोपरान्त अग्रिम कार्रवाई की जायेगी। गांव तिरथली निवासी दिलदार पुत्र मोहम्मद अली का आरोप है कि उसकी पत्नी गर्भवती थी और सोमवार को उसकी तबीयत खराब हो गई। जिसे वह कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया लेकिन वहां कोई स्टाफ नहीं मिला। जिसके बाद पीड़ित ने महिला को कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कर दिया। जहां मौजूद चिकित्सक ने उपचार के लिए 25 हजार रूपये की मांग की तो पीड़ित ने 9 हजार रूपये जमा कर शेष धनराशि बाद में देने को कह कर उपचार शुरू कराया। आरोप है कि मंगलवार को चिकित्सक द्वारा पीड़ित की पत्नी को मृत बच्ची होने एवं महिला के स्वास्थ्य होने की जानकारी दी गईं। परिजनों ने नवजात का अंतिम संस्कार कर दिया तथा जब वह शाम को महिला से मिलने पहुंचे तो बताया गया कि महिला की भी मौत हो चुकी है और वह शेष रकम जमा करने के बाद ही शव ले जा पायेंगे। मामले की जानकारी होने पर बुद्धवार को दर्जनों परिजन व ग्रामीण अस्पताल पहंुचे और अस्पताल कर्मचारियों पर लापरवाही व गलत उपचार करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा शुरू कर दिया। जिसके कारण अस्पताल संचालक व कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और वह वहां से फरार हो गये। मौके पर पहंुंची पुलिस ने बामुश्किल लोगों को समझा-बुझा कर शांत किया तथा पीड़ित की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
फोटोः- मृतका का फाइल फोटो व अस्पताल पर हंगामा करते परिजन

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

19 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>