निर्माणाधीन मकान के शौचालय टैंक में डूबकर बच्चे की मौत

निर्माणाधीन मकान के शौचालय टैंक में डूबकर बच्चे की मौत

रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत निर्माणधीन शौचालय टैंक में गिरने से नाबालिग की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को निकाला तथा परिजनों जे अनुरोध पर शव उन्हें सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। अगर तहरीर आती है तो जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अनुसार गांव मुरादगढ़ी निवासी विपिन का 5 वर्षीय पुत्र निखिल शुक्रवार को अचानक घर से लापता हो गया था। काफी तलाश के बावजूद भी कोई सुराग नहीं लगने पर पुलिस को जानकारी दी थी। उसका शव शनिवार को पड़ोसी ने निर्माणधीन मकान के शौचालय के टैंक में मिला। आशंका जताई जा रही कि खेलते हुए किसी समय निखिल टैंक में जा गिरा और पानी भरा होने के चलते डूबने से उसकी मृत्यु हो गई।

Spread the love
RELATED ARTICLES
Most Viewed