नील गाय अचानक आने से सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत, दो घायल

जेवर। जेवर के झाझर रोड पर मंगलवार की शाम एक कार के आगे अचानक नीलगाय आने से डिसबैलेंस होकर पलट गई। हादसे में कार सवार 4 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
गांव किशोरपुर निवासी सुरेश का पुत्र रोहित व दिनेश पुत्र बबलू गांव रन्हेरा के इंटर कॉलेज में कक्षा 10 के छात्र हैं। वह गांव रन्हेरा मंगलवार की शाम ट्यूशन पढ़ने के लिए गए थे। ट्यूशन पढ़ने के बाद उनके साथियों ललित व रोनित निवासी गांव रन्हेरा ने उनको कार से गांव किशोरपुर तक के लिए लिफ्ट दी। कार में सवार होकर सभी गांव किशोरपुर के लिए चल दिये। जब वह गांव रन्हेरा से कुछ आगे ही निकले थे कि तभी, उनकी कार के आगे एक नीलगाय खेत से निकलकर आ गई। जिससे टकराने के बाद कार डिसबैलेंस होकर सड़क किनारे बनी खाई में जा गिरी। खाई करीब 10 फिट गहरी थी। हादसे में सभी युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना गांव के लोगों ने परिवार के लोगों को दी। सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को जेवर के कैलाश अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने रोहित (16) व दिनेश (18) को मृत घोषित कर दिया। वहीं ललित व रोनित की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *