" data-ad-slot="">

नेफोवा ने ईद के पहले जरूरतमंद परिवारों के बीच बांटी दूध और सेवइयाँ

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,23 मई। नेफोवा सदस्यों ने इको विलेज-1 क्रिकेट टीम के सहयोग से जरूरतमंद मजदूर भाइयों के बीच ईद मनाने के लिए दूध, सेवइयाँ, ड्राई फ्रूट्स, मिल्क पाउडर और चीनी के पैकेट्स बाँटे। यह वितरण आम्रपाली विला के पीछे और इको विलेज-2 के पीछे झुग्गियों में किया गया। कुल मिला कर सेवइयाँ, ड्राई फ्रूट्स, मिल्क पाउडर और चीनी के 150 पैकेट और 250 लीटर दूध के पैकेट बाँटा गया। नेफोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि संभवतः आने वाले रविवार को ईद है। परन्तु लॉकडाउन की वजह से भारी संख्या में मजदूर भाई अपने अपने गांव नहीं जा पा रहे। और लॉकडाउन की वजह से काम ना होने के कारण इनके खाने के भी लाले पड़े हुए हैं। ऐसे में ये मजदूर भाई ईद कैसे मनाएँगे? नेफोवा के सदस्यों और इकोविलेज-1 क्रिकेट टीम के सदस्यों ने मिल कर जरूरतमंद मजदूर भाइयों को ईद मनाने के लिए सेवइयाँ, ड्राई फ्रूट्स, मिल्क पाउडर और चीनी देने का निश्चय किया। इको विलेज-1 क्रिकेट टीम से मनीष कुमार ने बताया कि उनकी पूरी क्रिकेट लॉकडाउन के दौरान समय समय पर ग्रेनो वेस्ट के झुग्गियों में बना हुआ खाना बाँटते रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान जब मजदूर भाइयों को भूखे नहीं रहने दिया फिर ईद जैसे त्यौहार पर इन भाइयों को अकेला कैसे छोड़ सकते हैं। त्यौहार मनाने का हक़ मजदूर भाइयों का भी है। सभी सदस्यों ने मिल कर आम्रपाली विला के पीछे झुग्गियों में और इको विलेज-2 के पीछे झुग्गियों में सभी जरूरतमंद मजदूर भाइयों को सेवइयाँ, ड्राई फ्रूट्स, मिल्क पाउडर और चीनी के पैकेट के साथ दूध के पैकेट दिए। इसके अलावा उन झुग्गियों में मौजूद अन्य सभी मजदूर परिवारों को दूध के पैकेट दिए। आज बाँटने वाली टीम में इकोविलेज-1 क्रिकेट टीम से मनीष कुमार और नेफोवा से अभिषेक कुमार, मनीष कुमार, शिशिर कुमार, श्याम ठाकुर, अमित सिंह और राहुल गर्ग शामिल रहे।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>