ग्रेटर नोएडा,23 मई। करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने जिला सचिव राकेश नागर के नेतृत्व में शनिवार को बिलासपुर में किराये पर रह रहे अमेठी निवासी अमित भारद्वाज की दवाइयां देकर मदद की। करप्शन फ्री इंडिया संगठन के जिलाध्यक्ष मा. दिनेश नागर ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया पर बिलासपुर के नरसेवा नारायण सेवा ग्रुप के माध्यम से ज्ञात हुआ कि अमेठी जिले के रहने वाले अमित भारद्वाज जो कि बिलासपुर में किराए के मकान में रहते है । उनका कई माह पूर्व हुए एक्सीडेंट में मानसिक संतुलन खराब हो गया था। जिसके बाद उनकी तबियत ज्यादा खराब रहने लगी। उसके बाद सोशल मीडिया के माध्यम से क्षेत्रीय सांसद महेश शर्मा ने उनका इलाज कैलाश अस्पताल में कराया। दिनेश नागर ने बताया कि 2 दिन पहले ग्रुप के माध्यम से उन्हें ज्ञात हुआ कि पीड़ित अमित भारद्वाज को दवाईयों की जरूरत है तो करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को पीड़ित के घर जाकर दवाईया प्रदान की। इस दौरान करप्शन फ्री इंडिया संगठन के जिलाध्यक्ष मा. दिनेश नागर, रवि चेची तुगलपुर, राकेश नागर, अरुण नागर, हरेन्द्र कसाना, प्रेम प्रधान,अजय चौटाला आदि लोग मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…