" data-ad-slot="">
Categories: EDITORIAL

मैं क्या लिखूं! मझधार में खड़ी तेरी नाव को लिखूं या फिर अपनी ज़िंदगी के गुलज़ार को लिखूँ,

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

मैं क्या लिखूं!

मझधार में खड़ी तेरी नाव को लिखूं
या फिर अपनी ज़िंदगी के गुलज़ार को लिखूँ,
आखों से बहती तेरी आसुओं की नदी को लिखूं
या फिर तेरे सूखे गले को लिखूं,
तेरे पैरों के छाले को लिखूं
या फिर खाने को तेरे लाले को लिखूं,
ऐ! मज़दूर
तू ही बता मैं क्या लिखूं?

तेरी रुकती हुई ज़िन्दगी को लिखूं
या फिर अपनी ख़ुशनुमा ज़िन्दगी को लिखूं,
बिन बुलाए तेरी मौत को लिखूं
या फिर उनसे लड़ने की तेरी ताकत को लिखूं,
दिन में तुझे मिले अंधेरे को लिखूं
या फिर कड़कती धूप में तुझे मिली छाँव को लिखूं,
ऐ! मज़दूर
तू ही बता मैं क्या लिखूं?

घर पहुँचने की तेरी होड़ को लिखूं
या फिर अपनों से अपनी रार को लिखूं,
ज़िन्दगी से मिली तेरी हार को लिखूं
या फिर तेरी जीतती हिम्मत को लिखूं,
तुझे मिलती हुई सांत्वना को लिखूं
या फिर तेरी टूटी हुई आस को लिखूं,
ऐ! मज़दूर
तू ही बता मैं क्या लिखूं?

टूटते हुए तेरे विश्वास को लिखूं
या फिर तेरे लिए कुछ न कर पाने का अपने गुणगान को लिखूं,
तेरी खामोशियों के शोर को लिखूं
या फिर तेरी चीखों को कर दिये अनसुने को लिखूँ,
तुझे मिलती सितम को लिखूं
या फिर तेरी जय-जयकार को लिखूं,
ऐ! मज़दूर
तू ही बता मैं क्या लिखूं?

तेरे काँटों भरी राह को लिखूं
या फिर अपने ऐशोआराम को लिखूं
तेरे झुलसे हुए हाथ को लिखूं
या फिर तेरे अनसुलझे सवाल को लिखूं
तेरे अनदेखे ख्वाब को लिखूं
या फिर तेरे जलते जज़्बात को लिखूं
ऐ! मज़दूर
तू ही बता मैं क्या लिखूं?

-अनुश्रुति सिंह।
छात्रा, जगत तारण गर्ल्स पीजी कॉलेज, इलाहाबाद विश्वविद्यालय ।।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>