ग्रेटर नोएडा,24 मई। आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज ग्रेटर नोएडा के कम्प्यूटर साइंस विभाग द्वारा सभी वर्षों के छात्रों के लिए एक ऑनलाइन प्रतियोगिता कोडिगो-2020 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता को तीन चरणों में विभाजित किया गया। पहले चरण में कम्प्यूटर विज्ञान से सम्बन्धित सामान्य तकनीकी प्रश्न ज्ञान आधारित था, जिसमें 200 प्रतियोगियों ने भाग लिया। द्वितीय चरण एक्ट एण्ड आउटपुट फाइंडिग था, इसमें कुल 50 प्रतियोगी थे, जिन्हें प्रथम के 200 छात्रों में से चुना गया था। इस चरण में छात्रों को कोडिंग आधारित प्रश्न दिए गये थे, जिसे उन्हें सही क्रम में लगाना था। इसे मल्टीपल चाइस प्रश्न (एमसीआर) के रुप में प्रस्तुत दिया गया था। जिसमें कुल 10 प्रतिभागी थे, जिन्हें द्वितीय चरण के 50 प्रतिभागियों में से चुना गया था। इस चरण में प्रतिभागियों को प्रोग्रामिंग आधारित तीन समस्याओं का एक सेट दिया, जिसे 30 मिनट में पूरा किया जाना था, यह चरण वास्तविक कोडिंग पर आधारित था। प्रतियोगिता के अंत में 10 छात्रों में से शीर्ष 3 छात्रों को विजेता के रुप मे चुना गया। प्रथम पुरस्कार आदित्य सक्सेना तृतीय वर्ष को सार्टिफिकेट के साथ 900 रुपये का नगद पुरस्कार, द्वितीय पुरस्कार प्रेम नारायण द्वितीय वर्ष को सार्टिफिकेट के साथ 600 रुपये का नगद पुरस्कार और राहुल यादव चतुर्थ वर्ष को सार्टिफिकेट के साथ 500 रुपये नगद पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए प्रतियोगिता के कोआर्डिनेटर संतोष कुमार और कार्तिक रस्तोगी असिस्टेंट प्रो. का डॉ. आशीष कुमार एचओडी सीएस ने आभार प्रकट किया।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…