" data-ad-slot="">

मंगलमय ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन ने चुना अपना नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,25 मई। मंगलमय इंस्टिट्यूट में सोमवार को कोविड आपदा के कारण सोशल डिस्टेसिंग फॉलो करते हुए एक साधारण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारम्भ दोपहर मंगलमय सभागार में सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात मंगलमय फाउंडेशन के सभी ट्रस्टीज का पुष्प गुच्छ के साथ उनका संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन अतुल मंगल ने संस्थान की अभी तक की उपलब्धियों को विस्तार से वर्णन किया तथा भविष्य में संस्थान को और अधिक उन्नति के पथ पर अग्रसित करने के लिए आयुष मंगल से चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर की जिम्मेदारी ग्रहण करने का आह्वाहन किया। तत्पश्चात आयुष मंगल ने पदभार ग्रहण करते हुए आगे आने वाले पांच वर्षों की रुपरेखा प्रस्तुत की। विदित हो कि आयुष मंगल हाल ही में अमेरिका से इंटरप्रिन्योरशिप की शिक्षा पूर्ण करके भारत लौटे हैं। उनके लौटते ही चेयरमैन अतुल मंगल वाईस चेयरमैन अनुज मंगल ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। आशा है उनके इंटरनेशनल विज़न के द्वारा मंगलमय संस्थान आने वाले वर्षो में ऊँचाइयों के नवीन आयामों पर परचम लहराएगा। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। समारोह में ट्रस्टी शिखा मंगल भी मौजूद थी उन्होंने आयुष मंगल को आशीर्वाद दिया। समारोह का संचालना बड़ी कुशलता के साथं डॉ. ज्योत्सना पंण्डित द्वरा किया गया। इसके पश्चात आयुष मंगल के नवीन चैम्बर का शुभारम्भ हुआ। वाईस चेयरमैन अनुज मंगल ने आयुष मंगल का तिलक करके उन्हें उनके ऑफिस चेयर पर बैठाया। प्रसाद स्वरुप मिठाई का वितरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों व स्टाफ सदस्यों ने उन्हें बधाई दी तथा संस्थान के कार्यो में सहयोग देने का विश्वास दिलाया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>