" data-ad-slot="">

आईआईएमटी कॉलेज ने ईद के मौके पर जरुरतमंदों को वितरित किया राशन सामग्री

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,25 मई। कोरोना के कारण देश में हुए लॉकडाउन की वजह से अनेक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ल़ॉकडाउन के कारण ग्रेटर नोएडा शहर में काफी लोग अपने घरों को नहीं जा सके। जिनके सामने खाने-पीने की वस्तुओं का संकट पैदा हो गया है। इसी को लेकर आईआईएमटी कॉलेज ऑफ मेनेजमेंट ने शहर में सैकड़ों जरूरतमंद परिवारों को खाने-पीने की वस्तुओं का वितरण किया। खाद्ध वस्तुओं के बांटने में एनजीओ विकास विश्रांति ने भी सहयोग किया। ईद के मौके पर चीनी, चावल, सेवईयां, बिस्कुट सहित कई प्रकार के अन्य सामान भी दिए। आईआईएमटी कॉलेज ऑफ मेनेजमेंट के डॉयरेक्टर राहुल गोयल ने कहा कि देश में लॉकडाउन की वजह से लोगों के सामने रोटी और रोजगार का संकट पैदा हो गया है। अतः समाज के सक्षम लोगों की जिम्मेदारी बनती है कि ऐस जरूरतमंदों की मदद की जाए ताकि यह लोग भी समाज की मुख्यधारा से जुड़े रहें। वहीं कॉलेज की डीन डॉ. विभा सिंंह ने बताया कि कोरोना की वजह से देश में हुए लॉकडाउन ने सबसे ज्यादा मजदूरों को प्रभावित किया है। यह लोग किसी तरह से अपना और अपने परिवार का लालन पोषण कर रहे हैं। एनजीओ विकास विश्रांति की अध्यक्ष उषा ने बताया कि सूरजपुर कस्बे में कई जगह पर हम सभी लोगों ने ईद के मौके पर अनेक परिवारों को सूखा राशन दिया। राशन मिलने के बाद कई लोगों ने बताया कि हम लोग अभी भी शहर में रुके हुए हैं। गांव का घर बेचकर यहां आकर बसे थे। अब गांव में घर भी नहीं रहा तो जाएं तो जाएं कहा। अब मरना भी इसी शहर में और जीना भी इसी शहर में चाहते हैं। लोगों को राशन बांटने में अतुल, सुशील, जैबा और वीना ने भी सहयोग किया। बता दें कि कोरोना महामारी से लड़ाई में आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज आर्थिक रूप से मदद कर रहा है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्व. एस. एन. गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…

20 hours ago

AIIMS दिल्ली की पहल के एक सप्ताह बाद GIMS का ऐतिहासिक कदम

गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…

20 hours ago

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…

21 hours ago

कैलाश अस्पताल ग्रेनो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…

22 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…

22 hours ago

ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…

2 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>