ग्रेटर नोएडा,25 मई। किसान एकता संघ के पदाधिकारियों की बैठक प्रदेश मीडिया प्रभारी आलोक नागर के निवास डेल्टा-दो पर हुई। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जतन प्रधान ने बताया कि सोमवार को किसान एकता संघ के पदाधिकारियों ने बिजली बिल माफ करने और स्कूलों की तरफ से लगातार फीस का दबाव पेरेंट्स के ऊपर बनाया जा रहा है लॉकडॉउन के समय प्रदेश सरकार द्वारा घोषणा की गई थी, किराए पर रह रहे लोगों का किराया माफ करना चाहिए। इस मौके पर प्रदेश मीडिया प्रभारी आलोक नागर ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के जिलाधिकारी को किराया माफ करने के फैसले को सख्ती से लागू करने के लिए कहा और लोगों ने इसे स्वीकार किया अब लोगों की मांग है कि प्रदेश सरकार के कहने पर हम किराया माफ कर चुके हैं अब हमारी प्रदेश सरकार से मांग हैं कि प्रदेश सरकार अपना वादा निभाते हुए बिजली बिल और स्कूलों की 3 महीने की फीस माफ करें इस संबंध में संगठन के राष्ट्रीय सचिव लोकेश भाटी ने कहा की कोरोना वायरस की वजह से बंद पड़े कारोबार और मीडियम और गरीब तबके के लोग बहुत बड़ी समस्या झेल रहे है। लोगों को बिजली बिल माफ और फीस माफी कर सरकार को राहत देनी चाहिए। इस संबंध में संगठन के जिलाध्यक्ष कृष्ण नागर ने कहा कि अगले सोमवार को बिजली बिल माफ और फीस माफी को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। समय की मांग को देखते हुए प्रदेश सरकार को बिजली बिल और स्कूलों की फीस माफी पर तुरंत संज्ञान लेना चाहिए। इस मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जतन प्रधान, आलोक नागर,लोकेश भाटी,कृष्ण नागर, प्रदीप भाटी आदि लोग मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…