" data-ad-slot="">

नोएडा कभी अभिशप्त था, 23 करोड़ की जनता के हित के लिए हमने इस मिथक को तोड़ा: योगी आदित्यनाथ

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

 

*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्ध नगर में पुलिस आयुक्त कार्यालय का उद्घाटन किया*

*इस क्षेत्र में कभी बर्बर अपराध और भट्टा परसौल जैसी घटनाएं घटित होती थीं*

*आज जेवर और उसके आस-पास का क्षेत्र दुनिया का सबसे सुंदर और विकसित शहर बनने की ओर अग्रसर है*

*बदलता हुआ उत्तर प्रदेश अब भाषणों में ही नहीं, बल्कि हकीकत में दिखाई भी देने लगा है*

ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि गौतमबुद्ध नगर में कभी बर्बर अपराध और भट्टा परसौल जैसी घटनाएं घटित होती थीं। लेकिन आज जेवर और उसके आस-पास का क्षेत्र दुनिया का सबसे सुंदर और विकसित शहर बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के लिए नोएडा कभी अभिशप्त था, 23 करोड़ जनता के हित में कार्य करने के लिए हमने इस मिथक को तोड़ा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गौतमबुद्ध नगर में पुलिस आयुक्त, कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार बनी थी, तब यहां से सैमसंग और लखनऊ से टीसीएस जैसी कम्पनी ने जाने की तैयारी कर ली थी। अन्य क्षेत्रों के उद्यमी भी प्रदेश में निवेश नहीं करना चाहते थे। ऐसा माहौल शासन के व्यवहार, प्रशासनिक शिथिलता, सुरक्षा और कानून व्यवस्था की गंभीर स्थिति के कारण बन गया था। लेकिन आज जब प्रदेश में हर क्षेत्र में सुधार होता दिखाई दे रहा है, तो परिणाम हम सबके सामने है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जब प्रदेश में हमने इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया, तो हमें 5 लाख करोड़ रुपये के प्रस्ताव प्राप्त हुए। हाल ही में लखनऊ में आयोजित डिफेंस एक्सपो में 50 हजार करोड़ रुपये के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। बदलता हुआ उत्तर प्रदेश अब भाषणों में ही नहीं, बल्कि हकीकत में भी दिखाई देने लगा है। हर एक क्षेत्र में परिवर्तन देखने को मिल रहा है और वास्तव में इन बातों का एहसास तब होता है, जब लोग अन्य राज्यों से उत्तर प्रदेश की तुलना करते हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 23 करोड़ की आबादी के प्रदेश में हमारे पास पुलिस बल लगभग 1.30 लाख तक सीमित था। हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस की भर्ती पर रोक लगा दी थी। हमने अपनी भर्ती की पारदर्शी प्रक्रिया को हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तुत किया। उन्होंने हमें तत्काल अनुमति दे दी। अब 1.37 लाख नई फोर्स हमारे पास है। इसके लिए हमने पुलिस की ट्रेनिंग को दोगुना करने एवं पुलिस की बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाने पर कार्य किया। प्रदेश में बदलते हुए परिवेश के अनुसार हम सबको कार्य करना होगा। उत्तर प्रदेश पुलिस की इसमें बड़ी भूमिका होगी।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमें लकीर का फकीर बनने की बजाय बदलते हुए परिवेश में आज की आवश्यकता के अनुसार कार्य करना होगा। हमें नागरिकों की सुरक्षा, बेहतर कानून व्यवस्था और स्मार्ट सिटी या स्मार्ट विलेज की तर्ज पर ही स्मार्ट पुलिसिंग के कांसेप्ट को आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि हमने पुलिस आयुक्त प्रणाली को दो शहरों में लागू करने का निर्णय लिया। मुझे प्रसन्नता है कि आज नोएडा अथॉरिटी के सहयोग से गौतम बुद्ध नगर पुलिस को पुलिस आयुक्त मुख्यालय के लिए यह परिसर एवं भवन प्राप्त हुआ है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

15 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>