दीपक शुक्ल
मछलीशहर / जौनपुर ।आबादी की जमीन को लेकर आधा दर्जन दबंगो ने लाठी डण्डे से पीटकर किया बृद्ध की हत्या,बचाने गई महिला सहित चार घायल
महिला की हालत गम्भीर जिला अस्पताल में भर्ती ।
मछलीशहर तहसील क्षेत्र के मुंगराबादशाहपुर थानान्तर्गत ग्राम कमालपुर में रविवार की रात्रि 8 बजे आबादी की जमीन की रंजिश में आधा दर्जन दबंगो ने 55 वर्षीय बृद्ध की लाठी डण्डे से पीटकर हत्या कर दिए, जबकि वृद्ध को बचाने गयी एक महिला सहित चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए ।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीछन के लिए जौनपुर भेज दिया इस संबंध में प्राप्त विवरण के अनुसार रामशिरोमणि पटेल से पड़ोसी समर बहादुर पटेल से लगभग 6 माह पूर्व से आबादी की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था कई बार पंचायत भी हुई मगर मामला शांत नही हुआ तहसीलदार के अधिकारी रविवार को आबादी की जमीन के मामले में जाकर दोनो पछों का बटवारा करवा दिए मगर समरबहादुर बटवारे से संतुष्ट नही थे रविवार को देर शाम 8 बजे समर बहादुर अपने बाहर से बुलाये हुए आधा दर्जन से अधिक दबंगो के साथ लाठी डंडा लेकर रामशिरोमणि के घर पहुचे दबंगो ने सबसे पहले विधुत आपूर्ति काटकर अंधेरा कर दिया इसके बाद 55 वर्षीय रामशिरोमणि पटेल को लाठी डंडे के सिर पर हमला कर घायल कर दिए अपने शशुर को घायल होता देख 35 वर्षीय बहु वकीला पत्नी श्याम बहादुर दौड़ी हत्यारो ने वकीला को मारकर अधमरा कर दिया मां को बचाने गए 18 वर्षीय पुत्र दीपक व 16 वर्षीय पुत्र सूरज व अमरनाथ पटेल का 15 वर्षीय पुत्र रोहित को लाठी डंडे से मारकर घायल कर दिए ग्रामीणों ने तत्काल 112 नबर डायल कर पुलिस बुलाया मौके पर पहुची मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने एमबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया हालात गंभीर होते देख प्रभारी चिकित्साधिकारी ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया जहाँ पर इलाज के दौरान रामशिरोमणि की मौत हो गयी वकीला की हालत गंभीर होने पर पी जी आयी रेफर किया गया है।
ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…
गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…
भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…
विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…