" data-ad-slot="">

मंगलमय संस्थान में नैक की टीम ने दो दिवसीय किया विजिट, शैक्षिक सुविधाओं की जांच की

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,2 मार्च। नॉलेज पार्क स्थित मंगलमय इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी संस्थान में दो दिवसीय यूजीसी नैक की तीन सदस्यीय टीम का आगमन हुआ। संस्थान के संस्थापक अतुल मंगल, उप संस्थापक अनुज मंगल, डायरेक्टर डॉ. तुषार कान्ति, प्रो. के.के. गौर, प्राचार्या डॉ. नीतू चावला और कॉलेज के तमाम पदाधिकारियों के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम का भव्य स्वागत किया गया।

मौके पर एनसीसी की छात्राओं ने मार्च पास्ट करते हुए कॉलेज के मुख्य द्वार से प्रतिनिधियों को मेन रिसेप्शन तक लेकर आयीं जहां पर आगंतुकों का आरती कर व तिलक लगाकर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। नैक से आई तीन सदस्यों टीम के साथ डायरेक्टर डॉ. तुषार कान्ति और विभिन्न विभाग के विभागाध्यक्ष के साथ बोर्ड रूम इंट्रैक्शन हुआ। इसके बाद प्रबंधन विभाग,  बायोटेक्नॉलॉजी विभाग व एजुकेशन विभाग, केंद्रीय पुस्तकालय, विभिन्न प्रयोगशालाएं आदि में विभागाध्यक्ष के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति व विभाग के हर गतिविधियों की जांच की गई।

शैक्षणिक माहौल को देखते हुए और साथ ही विद्यार्थियों, पूर्व-विद्यार्थियों, अभिवावकों और रीक्रूटरों से रूबरू होने पर नैक की टीम पुर्णतः संतुष्ट हुई। शैक्षणिक गतिविधियों के अलावा बॉस्केटबॉल, बैडमिंटन कोर्ट का भी निरीक्षण किया और बच्चों के खेल में रुचि की सराहना की। निरीक्षण के समापन के पूर्व संध्या के अवसर पर संस्थान के छात्रों द्वारा सभागार में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें गणेश वंदना, यूनिटी इन डाइवर्सिटी व नृत्य नाटिका के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों का प्रदर्शन किया। बायोटेक की छात्रा हिमानी शर्मा के नृत्य प्रस्तुति ने यूजीसी नैक टीम का मनमोह लिया। कार्यक्रम का संचालन ज्योत्सना पण्डित व सुधांशु त्यागी ने किया। अपने निरिक्षण के अंतिम चरण एग्जिट मीट में नैक टीम चेयरमैन ने हर्ष के साथ डायरेक्टर डॉ. तुषार कान्ति को अपनी निरिक्षण रिपोर्ट सौंपी।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

आर्य फैशन्स ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकाली भव्य रैली, 200+ कर्मचारियों ने लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। आर्य फैशन्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के विजन…

17 hours ago

IBA की भव्य तिरंगा यात्रा में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर, 300 से अधिक उद्यमी, कर्मचारी एवं श्रमिक हुए शामिल

ग्रेटर नोएडा ।देश के  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के "हर घर तिरंगा" अभियान के आह्वान तथा…

17 hours ago

गौर सिटी में महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तीज समारोह

ग्रेटर नोएडा,14 अगस्त। गौर सिटी में महिलाओं द्वारा तीज सेलिब्रेशन का भव्य आयोजन किया गया।…

17 hours ago

जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित हुआ भव्य समारोह

‘वंदे मातरम्’के 150 वर्ष और ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प के साथ विद्यार्थियों ने लिया…

20 hours ago

राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा ग्रेटर नोएडा, निकली गयी भव्य ‘हर घर तिरंगा यात्रा’

नन्हे हाथों में तिरंगा और वीर सैनिकों का सम्मान बना यात्रा का विशेष आकर्षण ग्रेटर…

5 days ago

वीएसआईईटी ने  13 राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से किया   एमओयू, छात्रों को मिलेगा वैश्विक इंडस्ट्री एक्सपोजर

ग्रेटर नोएडा। विक्रम साराभाई इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (वीएसआईईटी) ने विद्यार्थियों को उद्योगोन्मुख शिक्षा,…

5 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>