-आभार पत्र सौंपने के साथ साथ महत्वपूर्ण कार्यो की लिस्ट सौंपी
ग्रेटर नोएडा,2 मार्च।उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जेवर विधायक ठा. धीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में जीबीयू के गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री को जेवर में हवाई अड्डे के निर्माण, गौतमबुद्धनगर में कमिश्नर प्रणाली लागू करने, व्यापार कल्याण बोर्ड के गठन करने, नाजुक समय में प्रदेश की कानून व्यवस्था बनाये रखने व अयोध्या के विकास से अयोध्या को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिये आभार पत्र सौंपा। इसके साथ-साथ जनपद में व्यापारियों से संबंधित महत्वपूर्ण कार्यो की सूची दी, जिसमें व्यापारियों के लिये शस्त्र लाइसेंस बनवाने, कानून व्यवस्था के लिये अतरिक्त फ़ोर्स व पूरे जनपद में सीसीटीवी कैमरे लगवाने, ग्रेटर नोएडा में 7 वर्षो से लंबित स्टेडियम की सदस्यता को जल्द दिलवाने, कोर्ट फीस में की कई गयी वृद्धि की अधिकतम सीमा तय करने, छोटे कमर्शियल भूखंडों की स्कीम लाने, बिजली की कमर्शियल दरों को कम करने व यूपीएसआईडीसी के भ्रस्टाचार पर अंकुश लगाने के लिये पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने सभी कार्यो के जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री मनोज गर्ग, प्रदेश संगठन मंत्री सौरभ बंसल, जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा व साइट-4 प्रभारी अरुण गुप्ता शामिल थे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…