न्यायालय  के आदेश पर मुकदमा दर्ज

रबूपुरा। कोतवाली के गांव रौनीजा निवासी रिन्कू पुत्र मंटूरी का आरोप है कि गत 21 दिसम्बर को गांव चक जलालाबाद निवासी आधा दर्जन लोगों ने पीडित के पिता के साथ गाली-गलौच की तथा विरोध करने पर लाठी-डंडो से हमला कर दिया तथा जेब में रखे 15 हजार रूपये छीनकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हताश होकर पीड़ित ने न्यायालय की शरण लेते हुए न्याय की गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने हरलाल, सुभाष, रोदास, दौलत, भूपेन्द्र, लौकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *